29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जिताऊ और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : ज्ञान सिंह


सीधी। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी बैठक को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी लगातार सक्रिय दिख रही है। नगर पालिका परिषद सीधी की बैठक के ठीक बाद रामपुर नैकिन व चुरहट नगर परिषद के कार्यकर्ताओ की वृहद बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों, पूर्व पार्षदों, वरिष्ट कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बैठक में सम्पन्न हुई।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा कहा गया कि सभी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा वार्ड जीतकर आए। नगर पंचायत चुरहट एवं नगर पंचायत रामपुरनैकिन में कांग्रेस की जीत सीधी जिला ही नहीं अपितु हम कांग्रेस जनो का भविष्य तय करेंगी पुरे जिले के कांग्रेस जनों का मनोबल बढ़ेगा और अपने नेता श्री अजय सिंह राहुल भैया के लिए सम्मान और गौरव की बात होगी।प्रत्याशी के चयन में पूर्णतः पारदर्शिता रहेगी। सर्वे के आधार पर जनता की मांग पर जिताऊ और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया जायेगा। हर वार्ड में एक से अधिक दावेदार हैं टिकट तो एक ही कार्यकर्ता को मिलेगा उस स्थित में जिसको टिकिट न मिल पाए उस कार्यकर्ता को बड़ा मन करके पार्टी और नेता के प्रति अपना विश्वास जताते हुए पूरी तन्मयता से चुनाव में लगकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम करके विजय दिलाने का काम किया जाय।


बैठक को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू, युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,एनएसयूआई के अध्यक्ष दीपक मिश्रा,महिला नेत्री शीला साकेत ने कार्यकताओं को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सहयोगी संगठन महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई के साथियों के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वय श्री रामभिलास पटेल व श्री चेतनलाल गुप्ता रामपुर नैकिन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा महेन्द्र तिवारी, शीलासाकेत, रामलखन कुशवाहा, त्रिवेणी प्रताप सिंह,वीरेन्द्र विश्वकर्मा,विजय सिंह,महेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, दिनेश गौतम, नृपेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, मथुरा गुप्ता, राजगोपाल सिंह, विनय सिंह, दशरथ गुप्ता, अतुल गुप्ता, आशीष तिवारी, अंकित गुप्ता, पवन गौतम, अमरनाथ जैसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

Related posts

कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति जानने पहुंचे युकां अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात..

MP SIDHI NEWS TEAM

छिंदवाड़ा के बाद अब रतलाम 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!