29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

शिवराज का तंज राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 वर्ष से ज्यादा नहीं,मोदी को बताया सुपर ह्यूमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें मानसिक रूप से अपरिपक्व बताया है। शिवराज मंगलवार को गोवा में चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे थे।शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी के पल्ले यही नहीं समझ में आता कि आखिर वह क्या क्या कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सुपर ह्यूमन बताया।

गोवा के दाभोली फर्स्ट विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा में चुनाव लड़ रहे विपक्ष की तुलना CAT से की। C यानि कांग्रेस, A यानी आम आदमी पार्टी और T यानि तृणमूल कांग्रेस। शिवराज ने कहा कि जिस तरह से बिल्ली रास्ता काट जाती है उसी तरह से विपक्ष अगर सत्ता में आएगा तो गोवा का विकास पिछड़ जाएगा।

शिवराज ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय मनोहर पणिक्कर को याद करते हुए कहा कि जब वे अस्वस्थ थे और राहुल गांधी उनसे मिलने आए थे तब सौजन्य मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने बाहर निकल कर बिल्कुल असत्य बयान दिया था। राहुल पर कटाक्ष करते हुए शिवराज ने कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 वर्ष से ज्यादा नहीं है।

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी के पल्ले यही नहीं समझ में आता कि आखिर वह क्या क्या कह रहे हैं। अच्छी खासी कांग्रेस का उन्होंने कबाड़ा कर दिया। पंजाब में कैप्टन के नेतृत्व में चल रही सरकार को हटाकर चन्नी और सिद्धू को ले आए और अब वहां जो हाल है सबके सामने हैं। शिवराज ने कहा कि अगर कांग्रेस गलती से गोवा में चुनाव जीत गई तो गोवा के संसाधन गांधी परिवार के काम आएंगे। कांग्रेस ने गोवा को तबाह और बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो अव्यवस्था, अराजकता और बदहाली का राज होगा। इसीलिए कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने सुपर ह्यूमन बताते हुए कहा कि कभी-कभी तो यह देखकर आश्चर्य होता है कि एक ही व्यक्ति इतने कार्य कैसे कर लेता है। आज वैश्विक स्तर पर जिस तरह से भारत का मान बढ़ा है और देश के प्रधानमंत्री को विश्व का हर राष्ट्र मान दे रहा है, उसे देख कर गर्व की अनुभूति होती है।

Related posts

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

MP SIDHI NEWS TEAM

फिर बेकाबू हुआ कोरोना… दिल्ली में कोरोना के मामलों ने 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ा, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बढ़ी चिंता, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से दहशत

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!