28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

शासन ने जारी की आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची,श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव होंगें सीधी के नए पुलिस कप्तान

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 6 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।पुलिस अधीक्षक मुरैना ललित शाक्यवार को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी जिले में पुलिस अधीक्षक, बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को पुलिस अधीक्षक रतलाम, सेनानी 17वीं वाहिनी बिसबल भिण्ड आशुतोष बागरी को पुलिस अधीक्षक मुरैना और सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट समरी सौरभ को पुलिस अधीक्षक बालाघाट बनाया है।

वहीं गृह विभाग के आदेश में रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक एटीएस बनाया है।यह आदेश गृह विभाग की अपर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना एसपी पर नाराजगी जताई थी।

Related posts

दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों को पांच लाख की नकदी सहित सतना जीआरपी ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 262 नए कोरोना संक्रमित मिले, 266 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय की बढ़ सकती है मुश्किले, गलत ट्वीट कर फंसे, फिर डिलीट किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!