29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर जिला कोर्ट ने दिग्विजय सिंह को सुनाई एक साल की सजा

इंदौर। एमपी के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. उज्जैन में हुई मारपीट के मामले में इंदौर जिला कोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को 1 साल कैद की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इस पूरे मामले में 6 आरोपी को दोषी करार दिया है, जबकि अन्य 3 को बरी कर दिया.

बता दें कि ये मामला 17 जुलाई 2011 का उज्जैन का है. जब दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा नेताओं ने काले झंडे दिखाए थे. ये मामला मारपीट तक आ पहुंचा था. मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू MLA महेश परमार सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया था.

इन्हें सुनाई सजा
कोर्ट ने दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जय सिंह, असलम लाला, अनंत नारायण, दिलीप चौधरी को सजा सुनाई गई है. हालांकि इन्हें मौके पर ही जमानत मिल सकती है. वहीं कोर्ट ने महेश परमार तराना कांग्रेस विधायक, मुकेश भाटी, हेमंत सिंह चौहान को बरी किया. 

Related posts

शासन विद्युत की अघोषित कटौती तत्काल बंद करें : पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

उच्च न्यायालय के न्यायालयीन समय में संशोधन,नवीन व्यवस्था 3 जनवरी से होगी प्रभावशील

MP SIDHI NEWS TEAM

अनलॉक मध्यप्रदेश : गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी,30 जून तक के लिए तय की गई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!