27.1 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा

भोपाल के अरेरा हिल्स थाने के पुलिसकर्मियों एक युवक की जमकर पिटाई कर दी युवक अब अस्पताल में भर्ती है युवक ने अपनी लापता पत्नी को ढूंढने के लिए पहले थाने में आवेदन दिया था जिस पर सुनवाई नहीं होने पर उसने सीएम हेल्पलाइन में मामला दर्ज करवाया था जिस से नाराज हुए पुलिसकर्मियों ने युवक को थाने बुलाकर जमकर मारा। पिटाई में घायल युवक जेपी अस्पताल में भर्ती है। उसके कान, गर्दन, पीठ में चोट लगी है। इतना ही नहीं युवक का आरोप है कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि अब उनके पास इतना ही काम नहीं बचा कि तुम्हारी पत्नी ढूढ़ते फिरे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी विधानसभा के सामने कुम्हार मोहल्ला निवासी राहुल प्रजापति (25) राज्य शिक्षा केन्द्र में कम्प्यूटर आपरेटर है। उसने बताया कि 15 जुलाई को उसकी पत्नी मायके जाने का कहकर घर से चली गई थी। पांच दिन तक वापस नहीं आई तो उसने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वह घर में नहीं है। इसकी शिकायत उसने अरेरा हिल्स थाने में की। लेकिन उसे थाने से कोई मदद नहीं मिली। इस पर उसने सीएम हेल्प लाइन में आनलाइन शिकायत दर्ज करा दी।

शिकायत वापस लेने के लिए बनाया दबाव

राहुल का कहना है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर शिकायत करने के बाद अरेरा हिल्स थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी उमेश सिंह भदौरिया उसे थाने बुलाकर कहा कि शिकायत वापस ले लो। तुम्हारी पत्नी को पुलिस तलाश कर लाएगी। भदौरिया का भरोसा कर वह शिकायत वापस लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायत वापस लेने के बाद पुलिस उसकी मदद से इंकार कर दिया। इस पर राहुल ने फिर से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी।

दोबारा शिकायत करने पर मारपीट की

9 सितंबर को टीआई अरेरा हिल्स आरके सिंह ने राहुल को थाने बुलाया। राहुल शाम छह बजे थाना पहुंचा। जहां, उमेश सिंह भदौरिया उसके साथ गाली-गालौच करने लगा। राहुल ने जब विरोध किया तो उमेश भदौरिया समेत दो अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। वह दर्द से थाने में कराहता पड़ा रहा। करीब दो घंटे बाद उसकी मां पहुंची। तब जाकर पुलिस ने उसे छोड़ा।

मोबाइल से किया रिकार्ड

राहुल ने पुलिसकर्मियों के गाली-गालौच का ऑडियो को अपने मोबाइल से रिकार्ड किया है। आडियो में पुलिसकर्मी के गाली-गालौज के साथ मारपीट का शोर सुनाई पड़ रहा है। राहुल का कहना कि पुलिसकर्मी उसे धमकाते रहे कि अब दोबारा शिकायत करेगा तो झूठे केस में फंसाकर जेल भेज देंगे। नौकरी से निकलवा देंगे।

बयान के लिए बुलाया था

टीआई अरेरा हिल्स आरके सिंह का कहना है कि राहुल का बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया था। बयान प्रधान आरक्षक उमेश सिंह भदौरिया के पास हुए। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई होगी। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी युवक के आरोपों की जांच की जाएगी।

Related posts

सावन में प्रजा का हाल जानने शहर में निकले बाबा महाकाल, चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में दिए दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव 2021: 6 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट, तारीखों का ऐलान भी जल्द

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!