29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बने रहेंगे सचिन बिरला, सदस्यता खत्म करने की अर्जी खारिज

आगामी चुनावों से पहले एमपी कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Assembly Speaker Girish Gautam) ने बड़वाह विधायक सचिन बिरला (MLA Sachin Birla) की विधायकी को रद्द करने से इनकार कर दिया। स्पीकर ने बिरला की सदस्यता खत्म करने के आवेदन को निरस्त कर दिया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि विधायक सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम जी ने नियमानुसार निर्णय लिया है।कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज होने के साथ शेष विषय स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

दरअसल, बीते साल खंडवा लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा सीट से विधायक बिरला कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे।हालांकि भाजपा में शामिल होने के बावजूद सचिन बिरला ने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस ने भी सचिन यादव को पार्टी से नहीं निकाला था।

इसके बाद कांग्रेस ने दलबदल कानून के तहत बिरला की विधायकी को रद्द करने की मांग की। चुंकी विधायक या सांसद बनने के बाद खुद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ने या पार्टी व्हिप या पार्टी निर्देश का पालन नहीं करना दल बदल कानून के तहत आता है। कांग्रेस की मांग पर स्पीकर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की छानबीन समिति को सौंप दिया था। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी चुनावों से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है।

Related posts

अचानक बाढ़ का पानी आने से डूबकर दो बहनों की मौत, एक लापता; झाड़ियों में फंसने से 6 साल की बच्ची बची

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना काल में बंदियों को मिलेगा 60 दिन का पैरोल,आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!