28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। आए दिन भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर लोकायुक्त पुलिस सहित कलेक्टर कमिश्नर की कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी कार्रवाई इंदौर जिले में की गई है। दरअसल इंदौर जिले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा क्षेत्र के पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस लोकायुक्त द्वारा आज मानपुर क्षेत्र के एक पटवारी पर शिकंजा कसा गया। जहां उसे ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में महू तहसील के मानपुर टप्पे के गांव खुर्दी का मामला सामने आया है। जहां जमीन में आपसी बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

मामले में पीड़ित वीरेंद्र गुर्जर का कहना है कि उसकी जमीन की आपसी पटवारी के मामले को निपटाने के लिए पटवारी द्वारा 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके लिए पीड़ित द्वारा उसे 10 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके पटवारी द्वारा बाकी के ₹15 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

जिसमें पीड़ित वीरेंद्र गुर्जर ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन की सत्यता की प्रमाणिकता होने के बाद योजना तैयार की और योजनाबद्ध तरीके से पटवारी को ट्रैप किया। वही जब पीड़ित द्वारा उसे रिश्वत की जा रही थी तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

CBSE 12वीं रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए चैलेंज: टॉपर्स बोले- मार्क्स हाई होने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, अच्छे कॉलेज में एडमिशन में होगी परेशानी

MP SIDHI NEWS TEAM

15 मई तक सब कुछ बंद कर दें,कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले में अंकुर अभियान अंतगर्त एक लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!