23.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

माॅडल स्कूल एवं जिला उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को,आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि जिले के सभी पांच माॅडल स्कूल कुसमी, मझौली, रामपुर नैकिन, सीधी(खजुरी), सिहावल एवं जिला उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ 27 मार्च दिन रविवार को आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह परीक्षा 13 मार्च को आयोजित होनी थी। कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने स्वर्णिम भविष्य को संवारने हेतु सर्व सुविधा युक्त विद्यालयों में अध्ययन हेतु 13 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का आवेदन कराये जाने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रदेश के गिने चुने जिला उत्कृष्ट विद्यालय में शामिल है। सभी माॅडल स्कूलों में उच्च स्तरीय प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय, खेल मैदान, योग्य शिक्षक होने से इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की संख्या बहुतायत होती है।

Related posts

कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार

MP SIDHI NEWS TEAM

रेलवे से परेशान किसान शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर के पास,भू अर्जन की कार्रवाई में लगाया मनमानी का आरोप, निकारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

MP SIDHI NEWS TEAM

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के यूलिप प्लान में निवेश से बीमा के साथ भारी मुनाफा भी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!