
मध्यप्रदेश के दमोह शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शनिवार सुबह दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पठानी मुहल्ला अजमेरी गार्डन के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या दी गई, जिससे आस पास के इलाके में सनसनी मच चुकी है। आज सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमेरी गार्डन के समीप तीन युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग (love affair) बताया जा रहा है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत अजमेरी गार्डन के समीप रहने वाले नसीर खान का नाती आमीन पुत्र कलीम खान निवासी गौरझामर जिला सागर जो कि दमोह में ही रह रहा था और घर के समीप (near) ही स्थित इंडियन गैस एजेंसी (Indian gas agency) में काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपनी बाइक से सब्जी मंडी से आ रहा था कि उसके घर के सामने ही रहने वाले इरशाद उर्फ़ गबड़ू, शकील, इमरान ने गाड़ी पर चलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसी के घर के सामने चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार बताये जा रहे है।
घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुचे और मामले की जाँच में जुटे है। वही युवक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौपा जायेगा। वही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
