25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

विशिष्ट विद्यालय/ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी ने जानकारी दी है कि जनजातीय कार्य विभाग की विशिष्ट विद्यालयों एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की ज्ञानोदय विद्यालय की कक्षा 6 वीं की प्रवेश परीक्षा दिनांक 13 मार्च 2022 को आयोजित होनी है।

विशिष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं -क्रमशः शा उत्कृष्ट विद्यालय सीधी ,शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुसमी ,शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मझौली ,शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल ,आदर्श उ मा वि चुरहट,एकलव्य विद्यालय टंसार , शा उ मा वि भुइमाड, शा उ मा वि पोडी, एवं शासकीय कन्या उमावि कुसमी ।

इसी प्रकार ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में केवल एक परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीधी को बनाया गया है। विशिष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 586 छात्र/छात्राओं ने आवेदन किया है तथा ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले से 48 छात्र /छात्राओं ने आवेदन किया है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी ने समस्त संकुल प्राचार्यो, प्रधानाध्यापकों, बी आर सी ,बी ए सी, एवं जन शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र कंप्यूटर से डाउनलोड करा कर परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा का समय प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे पूर्व उपस्थित होना होगा। सभी परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र एवं काला / नीला डाट पेन लेकर ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित होंगे।

Related posts

कक्षा पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम 1 अप्रैल से

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश सरकार ने दी छात्रों को बड़ी राहत,कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

50 हजार रुपए में पड़ोसन ने दी पड़ोसी को मारने की सुपारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!