25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

रेलवे से परेशान किसान शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर के पास,भू अर्जन की कार्रवाई में लगाया मनमानी का आरोप, निकारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सीधी. ललितपुर-सीधी-सिंगरौली रेल लाइन का काम शुरू हो गया है। रेल लाइन के लिए जमीनों का अधिकग्रहण किया जाना है और प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेल लाइन से जुड़ी समस्या से परेशान भूमि स्वामी किसान कलेक्ट्रेट के पास शिकायत लेकर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

इस मामले को लेकर शिवसेना जिला इकाई सीधी ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन हेतु ग्राम गाड़ा बबन सिंह, गाड़ा लोलर सिंह, विशैंधा टोला तहसील गोपद बनास एवं ग्राम चंदवाही, ग्राम केशवाही, ग्राम बहरी सहित तहसील बहरी के अन्य गांवों में भू अर्जज की कार्रवाई चल रही है।

कार्यवही के लिए इन ग्रामों में धारा 25 की नोटिस दी जाकर ग्राम गाड़ा बबन सिंह, विशैंधा टोला का अंतिम अवार्ड पारित किया जा चुका है, जिसमें कई विषंगतियां हैं। जैसे अवार्ड राशि बाजार मूल्य से काफी कम दिया गया है, डायवर्टेड भूमियों का मुआवजा सींचित भूमि की दर से दिया गया है, मध्यप्रदेश शासन की भूमियों में स्थित आवासीय भवनों को टयूबेल एवं वृक्षों सहित मंदिर एवं अन्य संपत्तियों का मुआवजा यह कहकर नहीं दिया गया कि अर्जित भूमि मध्यप्रदेश शासन की है, मृत व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 21 की नोटिस जारी की जा कर मृत व्यक्तियों के नाम अवार्ड पारित किया जा रहा है।

किसानों के द्वारा आपत्ति करने पर विधिक सुनवाई किए बिना मनमानी रूप से अवार्ड पारित किया जा रहा। उक्त कारणों से अर्जित किसानों का शोषण भू-अर्जन अधिनियम वर्ष 2013 के प्रावधानों के वितरित किया जाकर जिला प्रशासन एवं रेलवे द्वारा किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। अगर इन सारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो शिवसेना ने चेतावनी दी है कि प्रभावित भू स्वामियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह पेंशनरों और कर्मचारियों का हक मार रहे हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल आदि पद केवल मध्यप्रदेश के बेरोजगारों से भरे जाएँ-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!