22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

NLIU प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, CM के एक्शन के बाद सामने आया बड़ा वीडियो

राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय का विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े एक्शन लेने के बाद अब इस मामले में Professor का वीडियो सामने आया है। इससे पहले NLIU के प्रोफ़ेसर तपन मोहंती पर 100 से अधिक छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद इस मामले में छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में जाकर हंगामा किया गया था। हंगामे को देखते हुए प्रोफेसर का इस्तीफा ले लिया गया है। साथ ही सीएम शिवराज ने पूरे मामले के जांच के निर्देश दे दिए हैं।

वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्राओं ने सीएम और प्रबंधन से जिला न्यायाधीश से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। NLIU के प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें छात्रों द्वारा उनसे इस्तीफे पर हस्ताक्षर कराया गया है। वायरल वीडियो में छात्र प्रोफेसर मोहंती के केबिन में जाकर उनसे उनके इस्तीफे पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं।

खबर के मुताबिक राजधानी में स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर तपन मोहंती पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे है। प्रोफ़ेसर मोहंती पर छात्राओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद 500 से अधिक छात्रों द्वारा उनके कक्ष का घेराव किया गया।

इस मामले में एनएलआईयू के छात्र संगठन द्वारा सीएम से मुलाकात की गई। जिसके बाद सीएम ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन और पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक में जाँच के निर्देश दिए गए। सीएम शिवराज ने कहा कि छात्रों से दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में सीजेआई और हाईकोर्ट के जस्टिस से भी चर्चा की जाएगी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एनएलआईयू के प्रोफ़ेसर तपन मोहंती विवादों के घेरे में है। इससे 4 साल पहले परीक्षा शाखा के कंप्यूटर सिस्टम खराब होने और छात्रों को फर्जी तरीके से बीए एलएलबी की डिग्री देने के मामले में भी उनका नाम सामने आया था। जहां रिटायर जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। जिसके द्वारा 9 प्रोफेसरों टीचिंग स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई थी। वहीं फर्जी डिग्री और रिजल्ट की गड़बड़ी मामले के समय तपन मोहंती फैकेल्टी इंचार्ज थे।

Related posts

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

MP SIDHI NEWS TEAM

चोरहटा थाना अंतर्गत मिले अधजले शव का पुलिस ने किया खुलासा,हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आहट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!