29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

चोरहटा थाना अंतर्गत मिले अधजले शव का पुलिस ने किया खुलासा,हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

पहले आरोपियों ने बैठकर ​पिलाई शराब, फिर सूनसान स्थान में ले जाकर पत्थर मार की हत्या, साक्ष्य छिपाने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

रीवा शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत उद्योग विहार स्थित विजय राइस मिल के पीछे भूसी में मिले अधजले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड को दो आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। एक आरोपी को पहले ही दिन गुढ़ स्थित रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरा आरोपी तीसरे दिन पकड़ में आया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से बाइक बरामद कर ली गई है।

दावा है कि मृतक अंजनी साकेत (38) निवासी वार्ड क्रमांक-4 खैरा पुरानी बस्ती की पत्नी पर आरोपी मंजा साकेत निवासी खैरा पुरानी बस्ती बुरी नजर रखता था। ऐसे में घटना वाले दिन आरोपी मंजा साकेत अंजनी के घर में पहुंचा था। तब अंजनी ने आरोपी के साथ गाली-गलौज की थी। ​इसी बात से गुस्सा होकर पड़ोस में रहने वाला मुख्य मंजा समझाइश देकर पार्टी में बुलाया।

इस बीच गांव के महेन्द्र सिंह को अपने प्लान में शामिल कर सूनसान जगह पर ले गया। जहां पर तीनों ने बैठकर शराब पी। फिर कुछ दूर जाकर एक दुकान में तीनों अंडा खाए। यहीं मंजा पीछे से मृतक पर पत्थर से हमला कर दिया। जैसी वह बेहोस हुआ तो पटककर कई प्रहार किए। जब वह मर गया था तो विजय राइस मिल के पीछे ले गया।

भूसी में पेट्रोल डालकर लगा दी आग
वारदात के बाद आरोपीगण मृतक को भूसी के पास लेटा दिए। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर मृतक के ऊपर उढ़ेल दिया। जब चेहरा जल गया तो साक्ष्य छिपाने के लिए भूसी ऊपर से डाल दी। हालांकि दोनों आरोपी मृतक को पूरी तरह से जलाना चाह रहे थे। लेकिन आग नहीं लग रही थी। ऐसे में अधजला शव छोड़कर मृतक की बाइक से मंजा गुढ़ भाग गया। जबकि दूसरा आरोपी महेन्द्र सिंह निवासी खैरा पुरानी बस्ती घर जाकर सो गया।

अंडा दुकान चलाने वाले से पुलिस को मिला इनपुट
चर्चा है कि अंजनी साकेत की हत्या के बाद पुलिस एक आरोपी मंजा साकेत को चिहिन्त कर लिया था। लेकिन दूसरे आरोपी का इनपुट अंडा दुकान संचालक से पता चला है। पुलिस की विवेचना में अंडा वाले ने बताया था कि सोमवार की रात तीन लोग अंडा खाए थे। जिसमे मृतक अंजनी साकेत, दूसरा मंजा साकेत और तीसरा आदमी महेन्द्र सिंह था। ऐसे में गुरुवार की दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की की जाएगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क्षण-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अवैध संबंध का था शक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!