22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में शराबबंदी अभियान में अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को मिला मुख्यमंत्री शिवराज का साथ

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गई है, भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं जल्द ही मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अभियान शुरू करने जा रही हूँ, गुनगा से यह अभियान मैं शुरू करूंगी, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने इस अभियान में कांग्रेस का भी स्वागत किया है उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस मेरे इस अभियान में साथ देना चाहती है तो तो चले। वही उमा भारती ने कहा कि मेरा पूरा फोकस प्रदेश में शराबबंदी पर है, उन्होंने कहा कि मेरे इस अभियान में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और जब मैं प्रदेश के शहरों में और गांवों में शराब की दुकाने बंद कराने खुद मैदान में जाऊँगी और दुकानों के सामने खड़ी हो जाऊँगी, हालांकि इस अभियान की शुरुआत कब और कैसे होगी इसका खुलासा अभी पूर्व मुख्यमंत्री ने नहीं किया हैहालांकि उन्होंने कहा कि 24-25 मार्च को वह प्रेस कांफ्रेस करेगी और फिर अपने अभियान की जानकारी देंगी।

दरअसल  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराबबंदी को लेकर अभियान की यह सक्रियता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद दिखाई दे रही है, मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अभियान चलाने के लिए कई बार तारीखें देने वाली भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम शिवराज ने उमा भारती से नशामुक्ति के लिए सरकारी जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए उनके साथ अभियान में शामिल होने की अपील की है, सीएम शिवराज  ने भी ट्वीट कर कहा कि उमा भारती को शराब मुक्ति व नशा मुक्ति के संबंध में सामाजिक चिंताएं हैं। उनकी इन चिंताओं पर सरकार जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। चौहान ने कहा कि इस जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए उमा भारती से साथ मांगा है।

Related posts

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

MP SIDHI NEWS TEAM

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में फिर कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 170 पार, CM का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!