23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

NLIU मामले में सीएम शिवराज का बड़ा एक्शन, DGP-कमिश्नर को दिए जांच के निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में स्‍थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने डीजीपी और कमिश्नर को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए है।वही एक महिला पुलिस अधिकारी को भी मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।इधर, पीड़िताओं ने प्रबंधन से मांग की है कि अब जिला न्यायाधीश से पूरे मामले की जांच कराई जाए।

दरअसल, राजधानी में स्‍थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तपन मोहंती के खिलाफ यौन शोषण का आरोप और 500 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा उनके कक्ष के घेराव के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। आज शुक्रवार को एनएलआइयू के छात्रों का एक संगठन सीएम शिवराज सिंह चौहान से जाकर मिला और फिर उनकी शिकायत पर सीएम शिवराज ने त्‍वरित एक्‍शन लेते हुए सीएम आवास पर पुलिस, प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई।इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर संबंधित प्राध्यापक के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छात्रों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामले पर सीजेआई और हाईकोर्ट के जस्टिस से भी चर्चा करूंगा। 500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रोफेसर तपन मोहंती पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगाए है।एक समाचार पत्र में राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) के प्राध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार के संबंध में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए आज प्रातः तत्काल बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

उपचुनाव: दमोह सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोधी के खिलाफ ये हो सकते हैं उम्मीदवार एक-दो दिन में हो सकता है ऐलान….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर, सीधी विधानसभा में 3 अरब से ज्यादा के कार्य हैं संचालित – केदारनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!