29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सब्जी फल मंडी एसोसिएशन को अस्थाई शेड लगाए जाने की सशर्त अनुमति

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सीधी ने बताया है कि सब्जी फल मंडी एसोसिएशन सीधी द्वारा दिए गए ज्ञापन के क्रम में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत थोक सब्जी व्यापारियों/फड़िया व्यापारियों को छाया के लिए स्वयं के व्यय पर शर्तों के अधीन पूर्व में आवंटित नई सब्जी मंडी बाईपास पुरानी सीधी में अस्थाई शेड लगाए जाने की अनुमति दी गई है।

अस्थाई शेड लगाने की पात्रता थोक व्यापारियों एवं फड़िया व्यापारियों को आवंटित स्थल पर ही होगी। अस्थाई शेड लगाने के दौरान किसी प्रकार का पक्का निर्माण पूर्णतः वर्जित होगा। निकाय द्वारा सब्जी मंडी निर्माण कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने पर अस्थाई शेड एक सप्ताह के अंदर स्वयं के व्यय पर हटाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की क्षति के लिए व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

जिला अस्पताल में सिबिल सर्जन के पद से हटाये गये डॉ डी के दुबेदी,डॉ आई जे गुप्ता बने सीधी जिला अस्पताल के सिबिल सर्जन

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायती राज दिवस पर युवा मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

MP SIDHI NEWS TEAM

संगठित होकर सामूहिक प्रयास करने से जीत सुनिश्चित है:- ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!