25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पार्टी के आधार बिंदु नेता नहीं, कार्यकर्ता- सबका दायित्व महत्वपूर्ण- इन्द्र शरण 

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न 

सीधी। भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व की सबसे बडी पार्टी है ।कार्यकर्ता आधार बिंदु होता है, ना कि नेता। कार्यकर्ता पार्टी की पंच निष्ठायो के साथ निरंतर आगे बढता रहता है। उसके बढ़ने से ही पार्टी भी बढती रहती है। सबका साथ ,सबका विकास पार्टी का दर्शन है ।विश्व की जय हो, मानवता का कल्याण हो, यही पार्टी का विजन है ।

उक्त आशय के उद्धार नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने व्यक्ति की । अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने की।जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता पन की बात कही। 

कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं –डॉ राजेश 

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज एवं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाएं। 

सेवा ही संगठन-गुरुदत्त शरण 

पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ला ने कहा कि भाजपा में सेवा ही संगठन है ।बूथ जीतने से ही चुनाव जीता जाता है। सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला जनता की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। 

बैठक में मंडल के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मंडल का लेखा जोखा लिया, तो वही वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी ने दायित्व का महत्व समझाया, वही जिला महामंत्री विवेक कोल ने संगठन की योजनाओं को विस्तार से बताया । कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, आभार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने किया। जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो, के गीत का गायन संजय शुक्ला ने किया। स्वागत पूनम सोनी, मनीला सिंह, निशा सिंह,किरण सिंह एवं साथियों ने किया । पंजीयन व्यवस्था मुन्ना तिवारी, योग्य सेन गुप्ता ने की।

प्रदर्शनी उद्घाटन 

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने नगर मंडल द्वार द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यक्रम के चित्र से युक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए उपेंद्र द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला मंत्री सुनीता रानी बर्मा, कुमारी पूजा सिंह कुसराम, कार्यालय मंत्री रमेश गुप्ता, राकेश सिंह रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी  सुरेंद्र मणि दुबे,  सुनीता वर्मा, के के तिवारी,मुन्ना तिवारी, पूनम सोनी, विवेक परियानी, मनीला सिंह, उत्तरा वर्मा ,किरण सिंह, निशा सिंह, मुन्नी जायसवाल, अजीत पांडे, तारा शाहू, रन्नू साकेत,शांति कोल, राजकुमारी यादव, हीरालाल कोरी, मयंक बत्रा, नरेंद्र गौतम, महेंद्र तिवारी, शिव द्विवेदी, योग्यसेन गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, मोहम्मद कलाम, जमुना रावत, सुरेश कुमार वर्मा, अमित सोनी ,शेष साहू, महेंद्र गुप्ता,शंकर गुप्ता, कुंवर तिवारी, विनय शुक्ला, प्रदीप चौहान, राम प्रसाद साहू, मुन्ना द्विवेदी, उमेश सोनी, घनश्याम गुप्ता, हरीश अवधिया, शंकरलाल केवट, तारा साकेत, अरूण भूतिया, रवींद्र गौतम, हरिनाथ सिंह, संदीप सिंह गहरवार, अम्बूज सिंह, डॉ विशाल बागवानी, विजय कुमार गुप्ता, सूरज गुप्ता, दीपेंद्र तिवारी सहित मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न,लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 2 मई तक, अब शादियों में 50 की जगह दोनों पक्षों को मिलाकर केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति

MP SIDHI NEWS TEAM

मारपीट के आरोपीगण को सजा एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!