28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

प्रस्तुत बजट स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक — शरदेन्दु  

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार द्वारा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक बजट है। बजट में जहां एक ओर मूलभूत ढांचे की मजबूती वही गरीब कल्याण के लिए अनेका नेक योजनाएं शुरू की गई है। मध्य प्रदेश देश का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्रदेश है। लाडली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। सवा लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। रोजगार के लिए अनेक अवसर जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर लोक कल्याणकारी बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने वाला, किसान, मजदूर, वंचित, शोषित और विद्यार्थियों के साथ साथ महिलाओं को समर्पित बजट है। यह बजट मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला क्रांतिकारी और सशक्त बजट होगा। शानदार बजट का में स्वागत करता हूं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को प्रदेश की जनता की ओर से स्नेह ज्ञापित करता हूं।

Related posts

आपातकाल की वरषी पर दहाडे भाजपा जिला अध्यक्ष : आपातकाल, इंदिरा गाँधी द्वारा लगाया गया दमन, शोषण और अत्याचार का नाम- इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!