29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसेहत

सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का यह प्रथम चरण ,चलेंगे मल्टीमीडिया वाहन..

आम नागरिकों में स्वास्थ्य के लिए जागरूकता फैलाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान मध्यप्रदेश में शुरू किया गया है। इस अभियान में प्रदेश के 10 जिले में मल्टीमीडिया वाहनों को भेजा गया है। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने इन वाहनों को रवाना करने की मंजूरी दी है। मिशन इंद्रधनुष अभियान के दौरान विशेष टीकाकरण सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का यह प्रथम चरण है। दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत गर्भवती और शून्य से दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा।

अभियान में बच्चों के अभिभावकों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। मल्टीमीडिया वाहन के साथ स्वास्थ्य दल भी एक जरूरी किरदार निभाएगा। मल्टीमीडिया वाहन यूनिसेफ द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमें विजिबल और ऑडिबल मीडिया उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

मध्यप्रदेश में जिन जिलों में कम टीकाकरण के आंकड़े सामने आए हैं, वहां पर इन वाहनों को भेजा जाएगा। इस लिस्ट में ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और  मंडला मौजूद है। इन जगहों पर इंद्रधनुष अभियान को चलाया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को यह अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के मुताबिक 3 महीने तक इन सभी जिलों में मल्टीमीडिया वाहनों को चलाया जाएगा, जिसका रूट भी निर्धारित होगा और वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Related posts

ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप,3 लड़कियों को ले गए थे 4 युवक, 2 लापता,पुलिस ने छह पर किया केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में लागू होगी घरेलू हिंसा सहायता योजना; महिलाओं को मिलेगी चार लाख की सहायता, जानें पूरी प्रक्रिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!