29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोनस अंक भी मिलेंगे, जल्दी आएगा रिजल्ट

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हो गया है और आधा दर्जन विषयों में बोनस अंक भी दिए जाएंगे, लेकिन इसमें शर्त यह है कि जो भी प्रश्न गलत थे , उन्हें छात्रों द्वारा हल करने की कोशिश की हो। कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के 6 से ज्यादा विषयों के पेपरों में कई प्रश्न गलत पाए गए है। इन सभी प्रश्नों के बदले विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने यह जानकारी ट्वीटर के माध्यम से साझा की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के गणित का पेपर में प्रश्न क्रमांक 1, 2-4, 2-5, 4-1, 4-2 में गलतियां पाई गई थी। वही कक्षा 12 व्यवसायिक अध्ययन- प्रश्न क्रमांक 1-6, फिजिक्स का पेपर- प्रश्न क्रमांक 1(ई), 2(2) और 16, केमिस्ट्री का पेपर- प्रश्न क्रमांक 12 का अथवा, सिलेबस के बाहर पूछा गया था ।वगी प्रश्न क्रमांक 17 का अथवा (2) प्रश्न गलत है।इसमें कई प्रश्नों में भी गलती सामने आई थी। शर्त यह निर्धारित की गई है कि विद्यार्थियों ने प्रश्न को हल करने का प्रयास किया हो। यदि उसने प्रश्न को हल करने का प्रयास नहीं किया तो कोई नंबर नहीं मिलेगा।

वही इस बार मेरिट में आना बड़ा मुश्किल होने वाला है, क्योंकि जिन भी छात्रों के अंक 90% या उससे ज्यादा बनेंगे, उनकी कॉपी दोबारा से चेक की जाएगी। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मंडल ने सबसे खराब और सबसे अच्छे अंक लाने विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के साथ कक्षा 12वीं की कॉपियां बड़ी सावधानी और सघनता से चेक करने के निर्देश दिए गए है।वही जो छात्र काफी कम अंक हासिल करेंगे, उनकी कॉपी को भी दोबारा जांचा जाएगा, ताकी रिजल्ट जारी करने के बाद परेशानी ना हो।शिक्षकों को कॉपियों का मूल्यांकन होने के बाद उसके अंक तत्काल मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।

मंडल ने निर्देश दिए है कि  ऐसे विद्यार्थी जिन्हें एक नंबर भी न मिला हो या जिनके नंबर 90 फीसद से अधिक हों, उनकी कापियां दोबारा जांची जाएगी। वही एक या दो अंक से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ।सभी कॉपियों के चेक होने के बाद रिजल्ट तैयार होगा और जारी किया जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के लास्ट वीक या फिर मई से पहले सप्ताह में 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कॉपियां चेक करने ये है नियम

  • पहले चरण के तहत 28 फरवरी तक हो चुकी दोनों परीक्षाओं की कापियां चेक की जाएंगी।
  • पहले चरण में करीब 60 लाख कॉपियो का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर मार्च में होने वाले पेपरों की कापियां 16 मार्च से जांची जाएंगी।मूल्यांकन होने के बाद उसके अंक तत्काल मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।
  • मूल्यांकन केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करने के बाद शिक्षक को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और जांच आदर्श उत्तर के अनुसार विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर मिलेंगे।मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा।मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
  • मूल्यांकन के बाद मूल्यांकनकर्ता को तत्काल कापी के नंबर मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे।गोपनीयता के लिए मूल्यांकनकर्ता को मोबाइल केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • मूल्यांकनकर्ताओं को 10वीं की प्रति कापी जांचने पर 12 रुपये और 12वीं के लिए 13 रुपये के साथ प्रतिदिन आने-जाने का भत्ता दिया जाएगा।
  • एक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 30 व अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए दी जाएंगी।मूल्यांकन केन्द्रों पर सख्ती रहेंगी।मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।

Related posts

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में भी बढ़ी कोरोना संक्रमण की रप्तार,आज नए केस 900 के पार….

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!