28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा,अपने बच्चों को प्रवेश कराने वाले इच्छुक अभिभावकों के लिए बड़ी खबर…

केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश कराने वाले इच्छुक अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार खत्म होने वाला है। 1 अप्रैल से कक्षा एक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल सुबह 10:00 बजे से लेकर 19 अप्रैल शाम 7:00 बजे तक किए जा सकेंगे। वहीं दूसरी कक्षा उससे ऊपर भी क्लास के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसकी तारीख 8 अप्रैल से शुरू होगी। वही एडमिशन 19 अप्रैल तक कराए जा सकेंगे।

देश में कुल 1247 केंद्रीय विद्यालय जहां प्रवेश प्रक्रिया के बाद बच्चों को कैटेगरी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया
जाता है। वही सूची 23 अप्रैल को जारी की जाएगी जबकि दूसरी सूची 30 अप्रैल को जारी होगी। चयनित सूची के आधार पर ही बच्चों के प्रवेश की शुरुआत शिक्षा के आधार के तहत आरक्षित कोटे से भरी सीटों के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के क्रम के अनुसार की जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 5 वर्ष, अधिकतम उम्र सीमा 7 वर्ष दूसरी कक्षा
में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 6 वर्ष-अधिकतम उम्र सीमा 8 वर्ष, तीसरी कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम सीमा 7 वर्ष- अधिकतम उम सीमा 9 वर्ष, चौथी कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 8 वर्ष-अधिकतम उम सीमा 10 वर्ष और पांचवी कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 9 वर्ष-अधिकतम 11 वर्ष रखी गई है।

Related posts

गांव के लोगों को रोजगार के साथ आर्थिक लाभ देगी वन विभाग की यह योजना, पहली बार में सवा लाख की आमदनी तय

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड आयोजित, भाजपा “ठाकरेजी” की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्वत रूप में मनाएगी – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!