27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित मंत्री और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। दोनों महिला उम्मीदवार पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने परिसर में लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, इसके बाद भाजपा कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को मौका दिया है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कभी राज्यसभा में जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व का आभार। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने भी दोनों महिला उमीदवारों के चयन पर कहा कि ऐसा भाजपा में ही हो सकता है। ये जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता हैं।

गौरतलब है की बीजेपी ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए दोनों महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। कविता पाटीदार ओबीसी वर्ग से और सुमित्रा अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। प्रदेश में पहली बार भाजपा ने दोनों सीटें महिला को दी हैं। मंगलवार को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी तीन जून तक नामांकन वापस ले सकते हैं और स्थिति बनी तो 10 जून को मतदान कराया जाएगा।

Related posts

ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, नई पॉलिसी को मंजूरी, छात्रों-युवाओं को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!