
बजट में दिखेगी चुनाव की झलक, विकास के साथ सबको खुश करने की तैयारी में सरकार
मध्यप्रदेश में कल से बजट सत्र की शुरुआत की जा रही है। 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट के लिए 13 बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक 7 मार्च को सुबह 11:00 बजे से बजट सत्र बुलाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा सख्ती दिखाते हुए मंत्री और विधायकों के लिए गाइडलाइज जारी कर दी गई है।
नई गाइडलाइन के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने कहा है कि किसी भी जनहित के मामले में कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। विधायकों के जो भी सवाल है, उसे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत थी लगाई जानी चाहिए। प्रदेश में कुल 12 विधायकों ने अब तक ऑनलाइन सवाल विधानसभा में लगाए हैं। सभी विधायकों को चरणबद्ध तरीके का पालन करना है और डिजिटल प्रोसेस के तहत ही अपने सवाल विधानसभा में उठाने के लिए लगाए जाने है।
दरअसल इस साल विधानसभा क्षेत्र में दर्शक दीर्घा खोल दी जाएगी। हालांकि कोरोना के मद्देनजर प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं विधानसभा में सीमित समय के लिए सीमित लोगों को एंट्री दी जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 मार्च सुबह 11:00 बजे से बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी। 7 मार्च को सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद 9 और 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान बजट सत्र में कुल 13 बैठक आयोजित होगी। 18 मार्च को होली और 22 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। बजट सत्र में कुल 2267 सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं। वही विधायकों द्वारा कुल 4518 सवाल पूछे गए हैं।
इसके साथ ही मंत्री और विधायकों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक विधानसभा के दर्शक दीर्घा में 1 घंटे के लिए ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा समर्थकों के लिए विधायकों की सुविधा अनुसार नियम तय किए जाएंगे। विधानसभा परिसर के अंदर एक और से परिसर में दो लोगों की ही एंट्री रहेगी। विधायकों को समर्थकों से मुलाकात के लिए भी अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके अलावा मंत्रियों के निजी स्टाफ को परिसर में घूमने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
चुनावी तैयारी का बजट होगा
मध्य प्रदेश का अगला बजट आम और खास की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। क्योंकि ये चुनावी तैयारी का बजट होगा. इसमें 2023 के विधानसभा चुनाव की झलक दिख सकती है। बजट में स्थानीय विकास के साथ हर वर्ग यहां तक कि बच्चों के मुद्दे भी शामिल करने की तैयारी है। आम जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – बजट हर बार खास होता है इस बार का बजट ज्यादा खास होगा। सरकार और सीएम को बजट का अनुभव है। उसमें हर आम और खास आदमी की उम्मीद को पूरा किया जाएगा।प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट में स्थानीय विकास के मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। इसके साथ उद्योग, कर्मचारी, शिक्षा और युवाओं के साथ पहली बार बच्चों के लिए अलग बजट होगा। हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ नया करने की तैयारी है।
