30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल

यात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिससे बस में सवार तीन दर्जन यात्री घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सिंगरौली जिले के देवसर थाना क्षेत्र के सेमरा पुल के पास हुआ है।

जानकारी के तहत बस सीधी से देवसर आ रही थी और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानिय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुचे और घायलों को मदद पहुचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाते हुए जहां आसपास से एंबुलेंस को बुलाया वही निजी वाहनो से भी घायलों को अस्पताल पहुचा गया है। घायल यात्रियों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो जाने से सभी स्वस्थ्य हो गए।

बताया जा रहा है कि सीधी से बस यात्री लेकर रवाना हुई थी। बस में खचाखच लगभग 50 यात्री सवार थें। जिसमें से लगभग 35 यात्री घायल हो गए है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही एसडीओपी प्रियंका पांडे का कहना है कि सभी घायल यात्रियों को अस्पताल पहुचाया गया है। जिसमें से गंभीर रूप से धायल हुए लोगो को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा रहा है। वही हादसे को लेकर जांच की जा रही है। परिवहन विभाग बस का फिटनेस परमिट आदि की जांच करेगा। जांच के आधार पर चालक-संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

प्रियंका पाण्डेय SDOP देवसर ने बताया कि बस में लगभग 45 से ज्यादा यात्री सवार थे जिनमें से 35 -38 लोग घायल है। 4 लोगों की हालत गंभीर है जिनमे से 2 को रीवा संजय गांधी और 2 को बैढन ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

हालांकि बीते 15 सालों से NH 39 का काम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई भी सुखद खबर यहां के रहवासियों को नहीं मिल पाई और इसकी कीमत कई बार लोग अपनी जान तक दे कर चुकाते है। प्रसाशन की लापरवाही का भुगतान आम जनता इस सड़क हादसों के चुका रही है। आखिर कब तक लोग इन हादसों का सिकार होते रहेगें। प्रशासन को इस और ध्यान देना होगा।

दुर्घटना में तीन दर्जन यात्रियों को हल्की चोटल आई है। सभी की हालत सामान्य है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 129 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले में भी ब्लैक फंगस की दस्तक, एक महिला की ब्लैक फंगस से मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!