24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जर्जर सड़क के कारण हुआ सिंगरौली के देवसर में बस हादसा,पन्द्रह सालों में भी नहीं बन पाई सौ किलोमीटर सड़क, जनता अपनी जान देकर चुका रही है सरकार की लापरवाही की कीमत -अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि सिंगरौली के पास देवसर में हुई बस दुर्घटना जर्जर सड़क का नतीजा है| उन्होंने कहा कि एनएच 39 में आने वाली सीधी सिंगरौली सड़क बनाने का काम पिछले पन्द्रह वर्षों से चल रहा है| इतने लम्बे अंतराल के बाद भी इस जर्जर सड़क की हालत जस की तस है|

सिंह ने कहा कि सीधी सिंगरौली सड़क की बदतर हालत की वजह से यहाँ आये दिन दुर्घटना होते रहती है| यहाँ आवागमन करने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं| आज सबेरे सीधी से 45 यात्रियों को लेकर सिंगरौली जा रही यात्री बस एमपी 53 0582 देवसर के पास सड़क ख़राब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई | इस हादसे में 38 यात्री घायल हो गये जिनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर है|

अजयसिंह ने कहा कि पिछले पन्द्रह साल में एक नहीं दो दो बार स्थानीय सांसद एनएच 39 में आने वाली सीधी सिंगरौली सड़क का भूमि पूजन कर विकास कार्य का ढिंढोरा पीट चुकी हैं| सड़क बनाने की खबर अखबारों की हेड लाइन तो बनती है लेकिन वास्तविकता यह है कि सड़क बनाने की गति कछुए की रफ़्तार से भी कम है| पन्द्रह साल से सीधी सिंगरौली के लोग इस त्रासदी को भुगत रहे हैं| उन्हें अभी न जाने और कब तक अपनी जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ेगा|

सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही और उदासीनता यह बताती है कि सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का सपना दिखाने वाले शिवराज सिंह सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगने के लिए केवल बड़ी बड़ी बातें करते हैं| उन्हें न तो यहाँ के विकास से कोई मतलब है और न ही यहाँ की जनता की जान की कोई परवाह है|

Related posts

निर्वाचन आयुक्त की बड़ी बैठक, कलेक्टर्स-अधिकारियों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वतखोर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक को चार साल की सजा, 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी

MP SIDHI NEWS TEAM

3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, IIT का दावा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!