36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

11 से 31 मार्च तक जिले में रहेगी लाईफ लाईन एक्सप्रेस -कलेक्टर

ऑख कान सहित छोटे बच्चो के मुड़े हुये अंगो का लाईफ लाईन ट्रेन में किया जायेगा ईलाज - राजीव रंजन मीना

सिंगरौली जिले में लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के माध्यम से रेलवे स्टेसन के निकट निःशुल्क ऑख, कान, कटे फटे होठो की जॉच एवं सर्जरी की जायेगी। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारियो एवं लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के कर्मचारियो के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि अपने जिले में मार्च महिने में लाईन लाईन एक्सप्रेस के विशेषज्ञो के द्वारा ऑख की जॉच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी कान की जॉच एवं कान की सर्जरी तथा 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो के मुड़े हुये पैर का परीक्षण एवं सर्जरी तथा कटे फटे होठो की जॉच एवं सर्जरी, दांत की जॉच एवं उसके उपचार सहित स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता परीक्षण सहित विभिन्न रोगो का उपचार किया जायेगा। जिसके लिए 1 मार्च से तैयारिया अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन बरगवा के पास स्थल चयन कर मरीजो के बैठन, पेयजल छाया की उचित व्यवस्था कराये। उन्होने कहा कि लाईफ लाईन ट्रेन का लाभ जिले के नागरिको को मिल सके इसके लिए पंचायतो में कैम्प आयोजित कर मरीजो की पहचान कर सूची तैयार कराये। उन्होने कहा कि अपरेशन के लिए निर्धारित की गई तिथि को मरीजो के लाने के लिए उनके परिजन को प्रेरित करे। उन्होने सभी उपखण्ड अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रो में कैम्प आयोजित कराय। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि कैम्प मे स्वास्थ्य अमले की तैनाती करे ताकि मरीजो को चिन्हित किया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि 11 मार्च से 31 मार्च तक जिले में लाईफ लाईन एक्सप्रेस रहेगी उन्होने कहा कि पंचायतो एवं नगर निगम के वार्डो मे कैम्प आयोजित कर मरीजो को चिन्हित करे ताकि उन्हे लाभ प्राप्त हो सके।

Related posts

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के संबंध में जारी निर्देश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाने का निर्णय …..

MP SIDHI NEWS TEAM

एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर कलेक्टर कोर्ट में हाजिर हो, कलेक्टर के नाम जारी हुआ वारंट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!