25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

नाराज नरोत्तम को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर, हमारी पार्टी में कुर्सी और सम्मान दोनों मिलेंगे-नरेंद्र सलूजा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अपनी ही सरकार से नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. कांग्रेस में मिश्रा को पार्टी में आने का न्योता देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस में उचित सम्मान और मंच दोनों मिलेगा.कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भारतीय जनता पार्टी में लगातार उपेक्षा और अपमान हो रहा है. उन्होंने कहा कि मिश्रा सीएम की दौड़ में भी शामिल हैं, लेकिन उन्हें लेकर पार्टी में जो हालात बन रहे हैं उससे लगता है कि वे बीजेपी में रहते हुए सीएम नहीं बन पाएंगे.

सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण कार्यक्रम में उनकी कुर्सी तक नहीं लगाई गई और उन्हें नीचे दर्शकों के साथ बैठने पर मजबूर होना पड़ा. हालांकि बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें मंच पर जगह मिली. इससे पहले इंदौर में प्रभारी मंत्री रहते हुए उन्हें झंडारोहण का कार्यक्रम करना था, लेकिन वहां भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पहुंच गए और उन्हें छिंदवाड़ा भेज दिया गया. कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा की अनदेखी की गई है. पार्टी के कई कार्यक्रमों में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही है. सलूजा ने कहा कि उनसे मिश्रा का अपमान देखा नहीं जा रहा है. सलूजा ने कहा कि हमारी पार्टी का उनसे आग्रह है कि वह जल्दी से जल्दी कांग्रेस मे आ जाएं ,यहां उनको सम्मान भी मिलेगा और मंच पर कुर्सी की व्यवस्था भी हो जाएगी

Related posts

आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन,18 वर्ष से ऊपर वालों इस तरह से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!