33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई से होगा कक्षा 9 कक्षा का नामांकन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board MPBSE) के छात्रों के लिए जरूरी खबर है।मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23 के तहत प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9वीं के छात्रों का नामाकंन 15 जुलाई से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। खास बात ये है कि 9वीं के नामांकन के आधार पर ही विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा का फार्म भर सकेंगे, जिसकी डेट 15 जुलाई से 30 सितंबर तक है।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23 में इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संस्था प्राचार्यों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रवेश देते समय ही विद्यार्थी के सभी दस्तावेजों की जांच पूर्ण रूप से कर लें।वही नई नीति के तहत अन्य बोर्ड के छात्रों को भी ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना होंगे, ऐसे में इन छात्रों के दस्तावेजों की भी पूर्ण रूप से जांच की जाए। वहीं इस बार विद्यार्थियों का डाटा समग्र आइडी से जोड़ा जाएगा।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23के अनुसार, सत्र 2022-23 के लिए परीक्षा फार्म और नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि के 7 दिन के बाद हर परीक्षार्थी का डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड ऑनलाइन दिया जाएगा। हर छात्रों को डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड डाउनलोड कर देने की जिम्मेदारी संस्था प्राचार्य की होगी।

इसके अलावा डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड जारी होने के बाद प्राचार्य की यह जिम्मेदारी होगी कि वह सुनिश्चित करें कि यदि कोई त्रुटि है, तो उसे नियत अवधि में आनलाइन संशोधन कर घोषणा-पत्र अपलोड किया जाए। जिन संस्थाओं द्वारा आनलाइन घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया जाएगा, वे प्रवेश पत्र व नामांकन फार्म डाउनलोड नहीं कर सकेंगी। मंडल द्वारा प्रवेश-पत्र जारी करने के बाद परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का विषय संशोधन मान्य नहीं किया जाएगा।

Related posts

अधिकारियों को सख्त निर्देश- मुझे परिणाम चाहिए, जन-धन का न हो दुरूपयोग-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

“कोरोना से हार गया प्यार”, रेंजर पति की कोरोना वायरस से मौत के बाद, असिस्टेंट प्रफेसर पत्नी ने घर में फांसी लगा कर दी जान

MP SIDHI NEWS TEAM

31 जनवरी से स्कूल खुलने पर फिलहाल संशय : अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल -शिक्षा मंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!