24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

LIC के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही खत्म होगी LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ने की तारीख

यदि आप एलआईसी से जुड़े हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही जरूरी। हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सेबी में ड्राफ्ट रेट हेयरिंग प्रोस्पेक्टस दायर किया है और बेसब्री से प्राइमरी मार्केट एलआईसी आईपीओ को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे है। एलआईसी, आईपीओ, डीआरएचपी के मुताबिक करीब 35% से इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व होंगे तो वहीं 5% एलआईसी कर्मचारियों के लिए और 10% पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व होंगे।

इस कोटे का फायदा उठाने के लिए एलआईसी के पॉलिसी होल्डर को अपने पॉलिसी  को पैन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य होगा और पॉलिसी को 13 फरवरी 2022 या उससे पहले खरीदना होगा। जिनकी पॉलिसी अब तक पैन कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें एलआईसी ने जल्द ही पैन कार्ड से लिंक करने का निर्देश दिया है। बता दें कि 28 फरवरी 2022 को अपने LIC पॉलिसी को बैंक से लिंक करने की आखिरी तारीख है, जिसके बाद पॉलिसी होल्डर इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

LIC पॉलिसी को कैसे जोड़े पैन से

  1. सबसे पहले आपको http://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/home पर विजिट करना होगा।
  2. उसके बाद अपने पैन कार्ड के मुताबिक जन्मतिथि दर्ज करें
  3. लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी सहित अपना विवरण भी दर्ज करें
  4. पैन के मुताबिक अपना नाम, मोबाइल नंबर और पॉलिसी नंबर भी दर्ज करें
  5. उसके बाद कैप्चा दर्ज करें
  6. फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी जाएगा जिसे सबमिट करें
  7. और अपने एलआईसी पॉलिसी को पैन से लिंक करने का अनुरोध स्वीकार करें।

Related posts

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर, सपा में हो सकते हैं शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक, 17 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्रियों से करोना को लेकर चर्चा

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!