30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अजब पुलिस का गजब कारनामा

जबलपुर पुलिस का कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेगे, हाल ही में एक मामला गोरा बाजार थाने का सामने आया है जहां पर की 52 साल की एक बुजुर्ग महिला को गोरा बाजार थाना पुलिस ने बड़ा अपराधी मानते हुए 26 अपराध दर्ज कर दिए इतना ही नहीं पुलिस ने कोर्ट में तक दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए थे कि 52 साल की बुजुर्ग महिला के ऊपर 26 अपराध कोतवाली थाने में दर्ज है और तो और पुलिस ने महिला की गिरफ़्तारी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया।

ऐसे हुई थी अपराध की शुरुआत
सेना से रिटायर्ड हुए लोरिक सिंह गोरा बाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में रहते हैं कुछ दिनों पहले उनके पड़ोस में रहने वाले रामबाबू राजपूत से उनका विवाद हुआ इसी विवाद के चलते दोनों ही पक्षों में मारपीट हुई और फिर यह मामला गोरा बाजार थाने पहुंच गया, पुलिस ने पहले तो दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया पर 3 दिन बाद पुलिस ने लोरिक सिंह और उसके बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया इतना ही नहीं पुलिस ने लोरिक सिंह की पत्नी जिनकी उम्र 52 साल है और वह बीमार रहती है उनके खिलाफ भी 26 अपराधिक मामले लिखकर उद्घोषणा कर दी इतना ही नहीं न्यायालय तक में यह जानकारी दे दी, 3 माह बाद लोरिक सिंह की जब जमानत हुई तो वह जेल से छूटकर आए तब उन्हें पता चला कि गोरा बाजार थाना पुलिस ने सिर्फ उनके खिलाफ ही नहीं बल्कि उनकी बुजुर्ग पत्नी को भी गंभीर अपराधी बता दिया।

पति लोरिक सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जुटाए दस्तावेज…..
रिटायर्ड सैनिक लोरिक सिंह जेल से छूटने के बाद ही अपनी पत्नी को बेगुनाह बताने की तैयारी में जुट गए, सूचना के अधिकार के तहत लोरिक सिंह ने पुलिस विभाग से वह दस्तावेज निकाले जिसमें की गोरा बाजार थाना पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज किए थे, उद्घोषणा पत्र में पुलिस ने लिखा था कि लोरिक सिंह की पत्नी के खिलाफ थाना कोतवाली में 26 अपराधिक मामले दर्ज हैं इसके बाद जब रिटायर्ड सैनिक ने कोतवाली थाने से दस्तावेज निकाले तो वहां पाया गया कि 62 साल की महिला के खिलाफ कोई भी अपराधिक मामले मामला दर्ज नहीं है।

परेशान करने वाले पुलिस अधिकारियों को मिले सजा……
रिटायर्ड सैनिक लोरिक सिंह ने अपने और अपने परिवार के ऊपर हुए जुल्म को लेकर मुख्यमंत्री-डीजीपी तक से शिकायत की थी पर उसे कहीं से भी मदद नहीं मिली, लोरिक सिंह ने मांग की है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने इतनी बड़ी लापरवाही की है कि उसकी बुजुर्ग और बीमार पत्नी को अपराधी बता दिया उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, लोरिक सिंह ने एसपी से मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Related posts

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा ने मध्यप्रदेश से एल मुरुगन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!