24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व अध्यक्ष की “ये कैसी शिकायत” 

 मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को उस समय सदन में ठहाके गूंज गए जब पूर्व अध्य़क्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने अजीबोगरीब शिकायत कर डाली, प्रश्न काल के दौरान जब विधायक प्रश्न पूछ रहे थे कि तभी अचानक पूर्व अध्य़क्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति खड़े हुए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब वे सदन में बोलने के लिए खड़े होते हैं तो उनका माइक बंद होता है। संसदीय कार्यमंत्री बोलते है तो चालू हो जाता है, उनकी इस शिकायत पर सदन में मौजूद सदस्य हंस दिए।

पूर्व अध्य़क्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति इस बात से इतने नाराज हुए कि उन्होंने कहा ऐसा जानबूझकर किया जाता है, उनके इस नाराजगी का जवाब देते हुए स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा कि मैंने कोई नई बटन चालू नहीं की है, जो बटन आप चालू छोड़ गए थे वही दबी है, हालांकि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जल्द ही साउन्ड सिस्टम दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बावजूद भी पूर्व अध्य़क्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति संतुष्ट नहीं हुए और देखते ही देखते पूर्व अध्य़क्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने अपनी इस समस्या को लेकर अकेले ही सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Related posts

1 से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग की नवीन तैयारी

MP SIDHI NEWS TEAM

इंसानियत को शर्मसार करता यह वीडियो,”जब रक्षक ही बन जाए भक्षक” जिंदगी देने वाले ही बांट रहे हैं मौत….

MP SIDHI NEWS TEAM

घर से दहेज के पांच लाख और जेवर लेकर गायब हो गई लड़की,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!