26.2 C
Madhya Pradesh
August 10, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – महामंत्री रणवीर

सीधी। कर्मयोगी एवं पार्टी के लिए पूरा जीवन खपाने वाले मनीषी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष में प्रत्येक कार्यकर्ता की सामर्थ के अनुसार समर्पण निधि होनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली पार्टी है। भाजपा सत्ता से नहीं अपने देव दुर्लभ कार्यकर्ता के दम पर, जनता के लिए, जनता द्वारा चलाई जाने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है।
उक्त आशय के विचार जिला समर्पण निधि के संदर्भ में एस आई टी महाविद्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के दौरान कहीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी श्री रावत ने कहा कि संगठन निधि पार्टी के दैनंदिनी खर्चे के लिए है। पार्टी जनता के सहयोग से चलने के कारण ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा गरीबों एवं देश के लिए कार्य करने वाली पार्टी है।


भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी- इंद्र शरण

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने जिले भर में संगठन निधि का लेखा-जोखा एवं वृत्त रखते हुए सभी से लक्ष्य पूर्ति का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही चलेगी।
समर्पण निधि के लक्ष्य पूर्ति हेतु जुटे कार्यकर्ता – राजेश

समर्पण निधि के लिए 15 दिनों के लिए विस्तारक के रूप में समय देने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने बहुत ही मार्मिक ढंग से समर्पण निधि और कार्यकर्ता पन के बारे में ठाकरे जी के संस्मरण एवं प्रेरक बातें बताई। प्रदेश मंत्री श्री पांडेय ने बूथ विस्तारक योजना की शानदार सफलता हेतु जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाइयां देते हुए कहा कि हम सभी समर्पण निधि के पार्टी के अभियान में सजगता से लगे। समर्पण निधि के जिला प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि जनता हमारे सहयोग के लिए तैयार है। बस हमें उन तक पहुंचने की देरी है । लक्ष्य की पूर्ति योजना पूर्वक कार्य करने से निश्चित रूप से पूरी होगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन सेमरिया मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी एवं साथियों ने आए हुए अतिथियों का हल्दी चंदन लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने समर्पण निधि के चेक प्रदेश महामंत्री को भेंट किए।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र गोयल, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्री मिश्रा, विनय सिंह चौहान, जिला महामंत्री अशोक पटेल, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, नीलम पाण्डेय, रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, राकेश सिंह, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मनसूर अली खान, चंद्रपाल सिंह उईके, मंडल अध्यक्षों में प्रवीणतिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, रजनीशशुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी सहित अखिलेश्वर सिंह, संदीप द्विवेदी, गजराज सिंह, मुगलेश जायसवाल, पंकज पांडे, पुष्पराज सिंह चौहान, विभा शर्मा, ईश्वर दिन सिंह,अन्नू पांडे, संदीप सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, मनोज तिवारी,बजरंगी गुप्ता, कंचन केशरी,महिमा तिवारी सहित अभियान के प्रभारी उपस्थित रहे ।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में आज हुआ कोरोना विस्फोर्ट,एक साथ मिले दर्जन भर मरीज …….MP सीधी NEWS की अपील कोरोना जैसे इस महामारी के जंग में दो गज की दूरी माश्क है बेहद जरूरी…

VIKASH KUMAR DWIVEDI

यूथ कांग्रेस ने मशाल यात्रा के साथ किया पटपरा डीसी का घेराव बिजली के तार में नही बिजली के बिल में करंट – ज्ञान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!