18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल MP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 और 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र (Question paper) को सेंटर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। MP Board Exam के 12वीं परीक्षा में कुल 7 लाख 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे जबकि 10वीं में इसकी संख्या 10 लाख 66 हजार 791 है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा 2022 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के लिए नवीन आदेश जारी किए गए हैं।

नवीन आदेश के मुताबिक नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा 12 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उनके स्कूल में आयोजित होगी जबकि स्वध्यीय छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं छात्रों की परीक्षा परीक्षा केंद्र पर संचालित की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है वहीं टाइम टेबल की भी घोषणा कर दी गई है।

स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक केवल ऑनलाइन ही माने किए जा सकेंगे। किसी भी दशा में ऑफलाइन या हस्तलिखित अंक को मान्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ऑनलाइन ओएमआर शीट में एक बार की गई अंक की एंट्री प्रिंट निकाल कर अंक का मिलान किया जाएएक जिसके बाद फाइनल अंक तैयार किए जाएंगे।

अंक जारी होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं किया जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के क्वेश्चन पेपर सुबह 9:30 बजे से पुलिस थाने में पहुंचने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को गोपनीय सामग्री भेजी जाएगी। जिसके बाद बुधवार से शुरू होने वाले परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र स्कूल पहुंचेंगे। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के क्वेश्चन पेपर और गोपनीय सामग्री के लिए समन्वय केंद्र तैयार किए गए हैं। जिसके केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष द्वारा गोपनीय समग्र स्कूलों में पहुंचने शुरू होंगे।

  • इसके अलावा राजधानी में स्कूलों को परीक्षा केंद्र के लिए तैयार किया गया है।
  • एक कक्षा में 15 से 20 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे।
  • परीक्षा केंद्रों पर Corona गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • राजधानी भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा हाई सेकेंडरी परीक्षा के लिए 3586 और हाई स्कूल परीक्षा के लिए 3861 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं।
  • वहीं परीक्षा में यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा जाता है, कोई व्यक्ति ने उसकी सहायता करते हुए और परीक्षार्थियों को धमकी देते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 3 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
  • वहीं अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले दोषी व्यक्ति को सरकारी सेवा में भी नहीं लिया जाएगा।
  • इतना ही नहीं सामूहिक नकल और अन्य व्यक्ति द्वारा नकल करवाने वाले सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम निरस्त किए जाएंगे।
  • साथ ही परीक्षा केंद्र के 100 गज की दूरी में धारा 144 लागू की जाएगी।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं परीक्षा में समय में परिवर्तन किया है।
  • जिसके बाद इस साल सुबह 10:00 बजे से परीक्षा शुरू होकर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।
  • इसके लिए परीक्षार्थियों को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा
  • 9:45 तक केंद्र अध्यक्ष की अनुमति से छात्रों को प्रवेश दिए जा सकेंगे।
  • वही परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएगी
  • जबकि 5 मिनट पहले छात्रों को क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • 20 छात्रों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे
  • जबकि 20 से अधिक संख्या में छात्रों की उपस्थिति होने पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे।

Related posts

मप्र सरकार का एक और बड़ा फैसला : महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का नाम महिला सुरक्षा शाखा में परिवर्तित,गृह विभाग का आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

छात्रों को जल्द मिलेगी राहत! निजी स्‍कूलों को लेकर विभाग ले सकता है ये फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!