24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 4 गंभीर, 35 घायल

 मध्य प्रदेश के सतना जिले में अमरपाटन इलाके के लालपुर में महिला का अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, मधुमक्खियों  के इस हमलें से लोगों में भगदड़ मच गई, बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे चौरसिया परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने लिए गांव के बाहर पुश्तैनी बगीचे में पहुंचे, यहाँ अंतिम संस्कार की क्रिया से पहले जैसे ही कुछ लोगों ने कंडे जलाए, इसी दौरान कंडो से निकला धुआँ आसपास के पेड़ों में बने मधुमक्खियों के छत्तों तक पहुंचा वैसे ही हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने संस्कार में गए लोगों पर हमला बोल दिया, मधुमक्खियों का हमला होते ही लोगों में भगदड़ मच गई, इस भागदौड़ में कुछ लोग जमीन पर गिर गए उन्हे चोट पहुंची वही कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, घटना में करीबन 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए है, वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे  आईसीयू में भर्ती किया गया है, बाद में एक घंटे बाद दूसरी जगह महिला की अंत्येष्टि की गई।

बताया जा रहा है कि लालपुर गांव में चौरसिया परिवार में सुईया चौरसिया 56 वर्ष की मौत हो गई थी। सोमवार को उसके पोते की बारात लौट कर आई थी और शाम को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सुईया चौरसिया के अंतिम संस्कार के दौरान ही यह हादसा हुआ।

Related posts

अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम चुरहट में होगा,प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपाणिया प्रस्तुति देंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

चिरहुला मंदिर का गेट खुलवाने के लिए एएसआई ने पुजारी को धमकाया,पुजारी ने एसपी से की शिकायत, एएसआई निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर में बिना वैक्सीनेशन के दुकान नहीं खोल सकेंगे व्यापारी, कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!