24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, नामांकन पत्र के साथ कोई शुल्क बकाया नहीं होने संबंधी देना होगा प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश में आज सोमवार 13 दिसंबर 2021 से पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। आज से उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज से प्रथम और द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल होने शुरू होंगे। वही नामांकन पत्र के साथ कोई शुल्क बकाया नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देना होगा। यानी विभिन्न टैक्स भुगतान के साथ बिजली के नोड्यूज भी जरूरी है।  इन चुनावों में बिजली का बिल ना भरने वाले उम्मीदवार अयोग्य रहेंगे।

पहले और दूसरे चरण के लिए पंचायती चुनाव में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इस फॉर्म को भरने के लिए पंच पद के उम्मीदवार को 400 रू, सरपंच पद के उम्मीदवार को 2000 रू, जनपद पंचायत के उम्मीदवार को 4000 रू और जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार को 8000 रू राशि जमा करनी होगी। एससी,एसटी, ओबीसी और महिलाओं से आधी राशि ली जाएगी। पंचायत का चुनाव लड़ने वाली हर प्रत्याशी को फार्म के साथ-साथ पंचायतों से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेकर भी लगाने होंगे।

बिजली का बिल देगा बड़ा झटका

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने साफ कहा है कि सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन फार्म के साथ संबंधित बिजली कंपनी का नो ड्यूज प्रमाण पत्र भी देना होगा। यानी किसी व्यक्ति का बिल बकाया है तो वह बिना बिल जमा करे और संबंधित कंपनी से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लिए पद के लिए नामांकन भरने के अयोग्य होगा। अगर किसी भी व्यक्ति का नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लगता है तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। यह नो ड्यू सर्टिफिकेट पूर्व के वित्त वर्ष तक का होगा।

नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी छह माह पहले तक की राशि तक के संबंध में देना होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है और यह 23 दिसंबर तक वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्हों का भी आवंटन किया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो पहले चरण के लिए 6 जनवरी और दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर बनी हुई है असमंजस की स्थिति

MP SIDHI NEWS TEAM

14 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर सेक्सटार्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

वर्चुअल शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!