22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला : शाम तक बनी सड़क सुबह में गायब हो गई, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

सीधी जिले में एक अनोखा वाकया सामने आया है। यहां गांव तक पहुंचने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क चोरी होने की शिकायत स्थानीय थाने में पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के चोरी होने से उनको आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मेंढरा ग्राम पंचायत में एक किलोमीटर लंबी सड़क शाम तक मौजूद थी। सुबह जब ग्रामीण नींद से जगे तो सड़क गायब थी। उपसरपंच ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास एक आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि वार्ड क्रमांक 15 में एक सड़क शाम तक बनी थी, सुबह चोरी हो गई। शिकायत से मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

मामला सीधी जिला के मझौली विकासखंड के मेंढरा ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार का है।सीधी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ग्राम पंचायत मेंढरा। ग्राम पंचायत द्वारा 2017 में यहां पर मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए मुरम की सड़क बनाई गई। उसके कुछ ही महीने बाद वहां पर सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण कर दिया गया। हकीकत यह थी कि न तो मुरम की सड़क बनी और ना ही सीमेंट कांक्रीट की। सब कुछ कागजों में हो गया। जब ग्रामीणों की जानकारी में यह बात आई तो वह सक्रिय हुए और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का एक आवेदन स्थानीय थाने में दे दिया। उनका कहना है कि जब कागजों में सड़क बनी तो फिर गई कहां और उसे कौन से चोर ले गए। ग्राम पंचायत में एक किलोमीटर लंबी सड़क 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत निधि से बनाई गई थी, लेकिन अब वहां सड़क मौजूद नहीं है।

गांव के उप सरपंच रमेश कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर संबंधित सरपंच और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में लिखा गया है कि रात तक जब सड़क मौजूद थी तो सुबह होते ही गायब कैसे हो गई! सीधे-सीधे तौर पर यह भ्रष्टाचार का मामला है। इस पूरे मामले में लगभग दस लाख रूपये का भ्रष्टाचार साफ दिखाई देता है। अब गांव वाले परेशान हैं कि एक बार फिर बारिश का मौसम आ गया है और सड़क पर एक एक फीट के गड्ढे हैं। ऐसे में उनको आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के नेता भी गांव वालों के साथ हैं और उनका साफ कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ मामला है और इसकी व्यापक स्तर पर जांच की जरूरत है क्योंकि सड़क कागजों पर बनी है लेकिन वास्तव में नहीं बनी। यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों के दुस्साहस का प्रतीक है। वहीं जनपद पंचायत के सीईओ एम एल प्रजापति का कहना है कि वास्तव में हैरान कर देने वाली बात है। हालांकि इसमें चोरी जैसी कोई बात नहीं लेकिन वह पूरे प्रकरण की जांच जरूर कराने की बात कह रहे हैं।इसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत में शाम तक सड़क बनी थी, लेकिन सुबह चोरी हो गई। सीईओ और थाना प्रभारी को आवेदन पत्र मिलने के बाद सभी हैरान हैं।

मामला सुर्खियों में आने के बाद मझौली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल प्रजापति का कहना है कि उनकी 7 जून को यहां पदस्थापना हुई है। उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ग्रामीणों के आवेदन पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है लेकिन उपसरपंच के तंज भरे आवेदन पत्र की पूरे जिले में जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

Related posts

इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को आएंगे सीधी,प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

MP SIDHI NEWS TEAM

फैक्ट्री में तैयार हो रही थी नकली शहद, पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!