29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

विंध्य के लिए अच्छी खबर:भोपाल-रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन से आज से शुरू; जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर भी रोज चलेगी

भोपाल से रीवा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात मिल गई है। भोपाल और रीवा के बीच आज यानी शनिवार को रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री, रेल अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी ऑनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अब यह 19 फरवरी से हर शनिवार को दोनों तरफ से सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी। विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशन पर रुकेगी।

जबलपुर से नैनपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की इनॉगरल रन स्पेशल ट्रेन भी दोबारा से बहाल हो गई है। अब यह ट्रेन रोज चलेगी। कोरोना के कारण इसे रद्द किया गया था।

नई ट्रेन
1.
गाड़ी संख्या : 02195

ट्रेन : रानी कमलापति-रीवा इनॉगरल रन स्पेशल ट्रेन

प्रारंभिक स्टेशन : रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे से

2. गाड़ी संख्या : 02196

ट्रेन : रीवा-कमलापति इनॉगरल रन स्पेशल

प्रारंभिक स्टेशन : रीवा स्टेशन से दोपहर दोपहर 2:30 बजे से

यह ट्रेन बहाल हुई

गाड़ी संख्या : 05713

ट्रेन : जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर

प्रारंभिक स्टेशन : जबलपुर स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे से

Related posts

दहेज के लिए पीटा, एक महीने घर में रखा कैद, बच्ची को छीना और बोल दिया तीन तलाक, महिला ने किया केस

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायती राज दिवस पर युवा मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

MP SIDHI NEWS TEAM

बूथ विस्तार के माध्यम से पार्टी का वोट प्रतिशत 51 से अधिक करें कार्यकर्ता -इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!