20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

होली पर आदिवासियों के बीच होंगे सीएम शिवराज

 के त्यौहार होली (Holi Festival) की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। 17 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 18 होली खेली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को होली, रंगपंचमी और भगोरिया की शुभकामनायें दी हैं।  उन्होंने कहा है कि रंगों के इस पर्व को हम भाईचारे के साथ मिलजुलकर मनाते हैं , दो साल से कोरोना के कारण इस इन्हीं मना पाय थे लेकिन अभी कोरोना नियंत्रण में है। इसलिए सब मिलजुलकर मनाएं।  मुख्यमंत्री खुद होली के इस मौके पर आदिवासियों के साथ होंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) 17 मार्च को बड़वानी जिले की दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे जनजातीय बहुल गांव पाटी में आयोजित भौंगर्या (भगोरिया) उत्सव में शामिल होंगे। उनके साथ पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी होंगे। आपको बता दें कि पाटी विकासखण्ड देश की वन बंधु योजना में शामिल प्रदेश का इकलौता विकासखण्ड है।

स्थानीय जनजातियों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहार भौंगर्या का ही अपभ्रंश है भगोरिया। पाटी गांव में होली के त्यौहार का हिस्सा भगोरिया सदियों से बहुत ही धूम-धाम और उत्साह से मनाया जाता है। पूजा-पाठ और उत्साह के इस पवित्र त्यौहार में पाटी के आस-पास के करीब 40-45 गांव के लोग मुख्य उत्सव में भाग लेते है। यह जनजाति आज भी अपनी परंपराओं, वेशभूषा, मूल स्वरूप और रीति-रिवाजों को जीवन्त किये हुए हैं।

उत्सव के दौरान जनजातीय लोग बहुत भारी मान्दल और ढोल बजाते हैं। अपने आप में अनोखा यह संगीत हर व्यक्ति को थिरकने पर मजबूर कर देता है। भौंगर्या (भगोरिया) होली के अवसर पर लोगों के आपस में मिलने-जुलने और सामूहिक नृत्य-संगीत के माध्यम से आनंद और हर्षोल्लास का उत्सव है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते।

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए ऐतिहासिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज ने प्रदेश की बेटियों-महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM

हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव संबंधित सभी याचिकाओं को निरस्त किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!