29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपने जैसे दिखने वाले शख्स की हत्या कर पत्थर से कुचला चेहरा, लाश को पहनाए अपने कपड़े

मामला मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने नानूराम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है।कर्ज चुकाने से बचने के लिए एक शख्स ने खुद की मौत की साजिश रची और अपने जैसे दिखने वाले एक शख्स की हत्या कर दी।मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह हत्यारे जैसा दिखता था। आरोपी पर कर्ज ज्यादा हुआ, तो उसने खुद की मौत की साजिश रची और अपने जैसी कद काठी वाले परिचित का गला घोंट दिया। फिर पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया, ताकि उसे कोई पहचान ना सके। वारदात के बाद शव को अपने कपड़े पहना दिए, जिससे पुलिस उसे ही मृतक समझ ले।

मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि 4 फरवरी को भीलखेड़ी गांव में सड़क किनारे एक लाश मिली थी। उसकी पहचान नारायणगढ़ के लिम्बावस गांव के रहने वाले नानूराम पिता कारूलाल धनगर, (33) के रूप में हुई थी। एसपी सुजानिया ने बताया कि मृतक नानूराम को आखिरी बार भीलखेड़ी निवासी ईश्वर लाल पिता कंवर लाल गुर्जर और सुंदरलाल पिता बाबूलाल गुर्जर के साथ में देखा गया था।

पूछताछ की तो पता चला कि ईश्वर लाल पर करीब 50 लाख का कर्ज था। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उसे अपने जैसे कद-काठी वाले की तलाश थी। नानूराम उसके जैसा ही दिखता था। इसलिए उसने उसकी हत्या की प्लानिंग कर डाली। ईश्वर ने गांव के ही दोस्त सुंदरलाल को साथ में मिलाया और नानूराम को पार्टी के बहाने साथ ले गए। एकांत में तीनों ने शराब पार्टी की और फिर नानूराम का गला घोंट दिया। हत्या के बाद पहचान छिपाने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। लाश को सड़क किनारे फेंका और फरार हो गए।

आरोपी ईश्वर लाल JCB संचालक है। वहीं, नानूराम के पास मिट्टी निकालने की मशीन थी। दोनों का काम एक जैसा होने से एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। परिचय का ही फायदा उठाकर उसने शराब पार्टी के बहाने उसे बुलाया था।साजिश के अनुसार आरोपी चाहते थे कि नानूराम के शव की शिनाख्त ईश्वर लाल के रूप में हो जाए और पुलिस ईश्वर लाल को मृतक मान लें। इसके बाद आरोपी ईश्वर लाल गांव से फरार हो जाएगा और उसे कर्ज चुकाना नहीं पड़ेगा। दोनों आरोपियों की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस के आगे दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related posts

किसानों के लिए कांग्रेस ने की बड़ी व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू होंगे कॉल सेंटर- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण की स्थिति बद से बदतर…क्या कोरोना से हुई मौतों को छुपा रहे जिम्मेदार???

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव: दमोह सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोधी के खिलाफ ये हो सकते हैं उम्मीदवार एक-दो दिन में हो सकता है ऐलान….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!