25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा का फिर से विवादित बयान आया सामने,ममता बनर्जी को कहा ‘ताड़का’

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहती हैं। बुधवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने ममता बनर्जी को ‘ताड़का’ बताया है।

साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ‘‘मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी… बस्स्स।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (राष्ट्रीय नागिरक पंजी) बस यही उपाय हैं।’’

प्रज्ञा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो “राम” बनना ही होगा। जय श्री राम।।’’

मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को दावा किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा में भाजपा के कम से कम 14 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि जिन इलाकों में हिंसा और झड़प हो रही है, वहां पर भाजपा चुनाव जीती है।

Related posts

राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

MP SIDHI NEWS TEAM

रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

लूट के लिए ATM को डायनामाइट से उड़ाया, एटीएम के परखच्चे उड़े चारों तरफ बिखरे नोट

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

mortgage broker los angeles September 1, 2021 at 2:17 am

Its such as you read my mind! You appear to grasp a lot
about this, such as you wrote the e-book in it or something.
I believe that you simply can do with a few % to drive the message home a bit, however instead of that, this is excellent blog.
A fantastic read. I’ll definitely be back.

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!