33.3 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ऑक्सीजन टैंकर एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा घोषित, ताकि टैंकर समय पर चलें और समय पर आ पाएं हम किसी स्थिति में उसमें देरी नहीं होने देंगे-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि दूसरे राज्यों से टैंकर से हमारे यहां टैंकर से ऑक्सीजन आती है। कई बार रास्ते में ऐसी स्थिति भी बन जाती है की आने में देर लगती है, इसीलिए अब उनको एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा घोषित कर दिया है। पुलिस के संरक्षण में टैंकर चलें और समय पर आ पाएं, हम किसी स्थिति में उसमें देरी नहीं होने देंगे। टैंकर्स की उपलब्धता भी लगातार बढ़े और टैंकर कैसे मिले इसके प्रयास भी हम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरुरी है, क्योंकि बेड्स तो मिल जाते है लेकिन ऑक्सीजन चाहिए। इसपर हम निरंतर ध्यान दे रहे हैं। 8 अप्रैल को हमारे पास ऑक्सीजन की उपलब्धता 130 मेट्रिक टन थी, 9 अप्रैल को बढ़कर 180 मेट्रिक टन हई 12 अप्रैल को बढ़कर 267 मेट्रिक टन हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दिल्ली लगातार संपर्क में हूं, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी, पियूष गोयल जी, धर्मेंद्र प्रधान जी, सबसे मैं लगातार बात कर रहा हूं ताकि ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे।

रेमेडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त पूर्ति का प्रयास-

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऑक्सीजन के साथ साथ रेमेडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त पूर्ति को लेकर हम पूरी तरह प्रयार कर रहे हैं। और अब तक हमें 31 हजार इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। 2 हजार आज आने वाले हैं तथा 16 अप्रैल को 10 हजार इंजेक्शन और मिलेंगे जिसके हमने ऑर्डर दिए हैं।

जनता के साथ के बिना भी हम विजयी नहीं हो सकते-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हमने हर जिले के प्रशासन से फोन पर चर्चा की और वहां की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि हम फिर आगे की स्थिति पर बात करके, जो आवश्यक कदम होंगे वो उठाएंगे। इसी के साथ प्रदेश के 43 जिलों में कोविड केयर सेंटर बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटर चलाने के लिए मैं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अपील करूंगा। उन्होने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हैं पब्लिक पार्टिसिपेशन चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि प्रशासन काम नहीं करेगा। हम जी-जान लगा देंगे, जब तक सांस है तब तक मैं काम करूंगा लेकिन हमें व्यापक रूप से जनता के सहयोग की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन जागरूकता पैदा करने में और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए सहयोग करें। मुझे लगता है इस स्तर का जन जागरण करना होगा क्योंकि जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वह बहुत अप्रत्याशित है। ऐसे में जागरूकता के बिना काम नहीं चलने वाला और जनता के साथ के बिना भी हम विजयी नहीं हो सकते। इसलिए मेरी सबसे अपील हैं कि रहवासी संघ, कॉलोनी मोहल्ला कमेटी, यह प्रेरित करें कि हमें 15 दिन घर से नहीं निकलना है। इस तरह आपसी सहयोग से हम कोरोना को पूरी तरह हरा देंगे।

Related posts

सुधीर सक्सेना बने मप्र के नए डीजीपी

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में विधानसभा चुनाव हारे सिंधिया समर्थक और हटाए गए भाजपा के संभागीय संगठन मंत्रियों को मंत्री दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त को संजय गांधी महाविद्यालय में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!