24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लता जी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया।आज सुबह 92 साल की उम्र उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनके निधन की खबर लगते ही संगीत जगत समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लता दीदी के निधन पर दुख जताया और एक के बाद एक सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की है।इस पोस्ट में उन्होंने लता जी की अलग अलग दौर की तस्वीरे भी शेयर की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि स्वर कोकिला आदरणीय लता_मंगेशकर जी नहीं रहीं। स्वर के महायुग का अंत हो गया। लता दीदी आपके बिना यह देश सूना है, गीत-संगीत सूने हैं, हर घर सूना है, ह्रदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। गीत-संगीत की देवी मानकर आप की पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में प्रणाम।स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी।आपका जीवन हिंदी फिल्म जगत के साथ ही भारतीय संगीत की ऐसी अद्भुत यात्रा रही, जिसने कई पीढ़ियों को मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते गीत-संगीत से जोड़ा। फिल्म जगत के उद्भव से अत्याधुनिक युग में प्रवेश करने तक दीदी सहयोगी से संरक्षक तक की भूमिका में रहीं। आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

Related posts

झंडा वंदन के दौरान दो समुदायों में विवाद हुआ, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए, दंगाइयों ने गाड़ियां फोड़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!