29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

झंडा वंदन के दौरान दो समुदायों में विवाद हुआ, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए, दंगाइयों ने गाड़ियां फोड़ी

इंदौर।इंदौर में स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा वंदन के दौरान दो समुदाय में विवाद हो गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया था। इस दौरान दोनों समुदाय नारेबाजी भी करते रहे।

शहर के तेजाजी नगर नायता मुंडला इलाके मैं जैसे ही विवाद की सूचना मिली तो हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। एक समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की जानकारी भी मिली है। पूरी घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस दौरान भगदड़ मच गई थी। कुछ दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की शिकायत भी मिली है। दोनों समुदाय के कुछ लोगों की धार्मिक नारेबाजी के बाद हालात बिगड़े। कुछ महिलाओंं के साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस के अनुसार नगर निगम की पत्थर मुंडला स्थित कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन के बाद दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। यहां एक पक्ष द्वारा नारे लगाए जाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली। इसके बाद तेजाजी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। उल्‍लेखनीय है कि कावेरी बिल्डिंग में शहर की जवाहर मार्ग-पागनीसपागा सड़क निर्माण में बाधक साउथ तोड़ा इलाके के कुछ लोगों को व्यवस्थापन के तहत नगर निगम ने बसाया है।

इन पर प्रकरण दर्ज हुआ

पुलिस के अनुसार फ‍र‍ियादी लक्ष्‍मीप्रसाद दोहरे अमलतास परिसर नायता की शिकायत पर शादाब, इमरान उर्फ इम्‍मू, सोहेल, शफी, राजा, सद्दाम, भय्यू और जीशान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । इस विवाद में कमलेश , राजकुमारी, सरिता, आनंदीबाई और शुभभ सहित अन्‍य लोग घायल हो गए। मौके पर एसपी आशुतोष बागरी और एएसपी शशिकांत कनकने के साथ टीआई आरडी कानवा व अन्‍य अधिकारी पहुंच गए थे। इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Related posts

कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीएन दुबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश के 5 रेलवे वेटिंग रूम का हुआ निजीकरण, अब रुकने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!