32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

जबलपुर के सबसे व्यस्तम चौराहे ओमती के नौदरा ब्रिज से युवती के अपहरण के मामलें में चौकानें वाला खुलासा हुआ है, घटना शुक्रवार की है जब दिनदहाड़े आनंद होटल के पास से दोपहर तीन युवकों ने 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर फरार हो गए थे। इस घटना से सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण कर मामला दर्ज कर, पूरे शहर के सीसीटीवी की मदद से आरोपी युवक उसके दोस्त और युवती को दबोच लिया है।

दरअसल पूरा मामला प्रेेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी, युवती ने इस बात की जानकारी प्रेमी को दी, युवती के घरवालों को उसके प्रेमी के बारे में पता था जिसके वजह से युवती को घर से अकेले कही भी आने जाने नहीं दिया जाता था, शुक्रवार को युवती अपनी माँ के साथ थी जब उसका अपहरण हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता ने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी युवक और उसके दोस्त ने मिलकर इस पूरे अपहरण कांड को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती अपने घर आनंद होटल के पास मां के साथ थी, तभी कल दोपहर को दबंगों युवकों ने मां के साथ जमकर मारपीट कर युवती को घर से उठा लिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक छोटू जैसवाल को युवती के साथ दबोच लिया है। इसके अलावा युवक के साथ उसके दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक, अगवा कर युवती को बाइक से इंद्राना ले गया, जहां उन्होंने जूते-चप्पल खरीदे। इतना ही नहीं वहीं से युवती ने अपनी फ्रेंड को फोन किया। जिसके बाद से पुलिस की गठित टीमें लगातार दबिश देकर आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर रहीं थीं। गठित टीमों के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मुख्य आरोपी पवन उर्फ छोटू उर्फ प्रिंस जयसवाल जो कि पन्नी मोहल्ला अधारताल का रहने वाला है के घर पर दबिश दी गई जो घर पर नहीं मिला, मिले सीसीटीवी फुटेज एंव मुखबिरों की सूचना पर अपहृत युवती एवं आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु गठित टीमों के द्वारा सिहोरा, मझौली, कटनी में दबिश दी गई।

इस मामलें में कटनी से ट्रेन में बैठकर भोपाल भाग रहे मुख्य आरोपी पवन उर्फ छोटू उर्फ प्रिंस जयसवाल 22 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला को अपृहत युवती के साथ जबलपुर मुख्य स्टेशन से पकड़ा गया। दोनों कटनी से ट्रेन में सवार हुए थे, पूछताछ पर पवन जयसवाल ने अपने साथी शुभम रजक एवं लालमणि तथा सूरज पटैल के साथ मिलकर घटना केा अंजाम देना स्वीकार किया, शुभम रजक 19 वर्ष निवासी सरस्वती कालोनी सुहागी को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त होण्डा शाईन मोटर सायकल एमपी 20 एनई 9619 एवं मोटर सायकल पल्सर क्रमांक एमपी 20 एनएन 5102 जब्त करते हुये फरार आरोपी सूरज पटैल एवं लालमणि की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Related posts

इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज करेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे ब्रिज का लोकार्पण

MP SIDHI NEWS TEAM

सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का यह प्रथम चरण ,चलेंगे मल्टीमीडिया वाहन..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!