18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

सीधी । भारतीय जनता पार्टी ने विश्व विख्यात गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने आज के  सारे सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं । पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ओ में शोक की लहर हैं ।

भारत रत्न लता जी का निधन विश्व की अपूर्णीय क्षति  – शरदेन्दु 

भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करतें हुए कहाँ कि लता जी का निधन देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। संगीत जगत में उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई, भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि हमारे इंदौर शहर में जन्मी लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। वो एक सच्ची देशभक्त थीं, उनके देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनके साथ आज संगीत जगत का एक युग समाप्त हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। 

स्वर कोकिला लता दीदी संगीत कला की देवी – इन्द्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने लता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करतें हुए कहाँ कि स्वर कोकिला, लंबे समय से विश्व मे भारत की पहचान, कोटि-कोटि भारतीयों के हृदय पर राज करने वाली लता दीदी का निधन हम सबके लिए बहुत बड़ा आघात है, यह रिक्तता कल्पना से भी ज्यादा है। देशभक्ति व संगीत साधना दोनों को लोक रंजित करने वाली लता दीदी हम सबको दीप पुंज की तरह रास्ता दिखाती रहेंगी।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच पंचायत चुनाव टाले जा सकते है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में किया सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य आरंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने बीमार युवती से छेड़छाड़ की

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!