28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देशभर में शोक लहर

भारत के संगीत जगत से बड़ी दुखद खबर सामने आई है।हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। आज 6 फरवरी सुबह 92 वर्षीय लता मंगेशकर ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।दीदी के निधन की खबर लगते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई दीदी को श्रद्धांजलि दे रहा है। वही सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर के बाहर बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं, मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनकी निधन पर शोक जताया है।

92 साल की लता जी की बीते महीने 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था।उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU रखा गया था।डॉ. प्रतीत समधानी और डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी, उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होने पर ऑक्सीजन निकाल दी गई थी लेकिन ICU में ही रखा गया। शनिवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था, लेकिन आज दीदी जिंदगी की जंग हार गई

लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद शनिवार को बहन आशा भोसले और भाई हृदयनाथ मंगेशकर सेहत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, करीब दो घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद कहा था डॉक्टर बता रहे हैं कि उनकी हालत अब स्थिर है और आप सभी लोग दुआ करें।वही महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे समेत कई दिग्गज नेता भी दीदी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।वही आज सुबह उनके निधन की खबर लगते ही दिग्गज नेताओं का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है।

लता जी का ऐसा रहा सफर

  • स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय।
  • लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के ही इंदौर में हुआ था।
  • 13 साल की छोटी उम्र में 1942 से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।
  • लता जी के पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने पहचाने नाम थे।
  • लता जी अपने पिता से ही संगीत की शिक्षा ली थी।
  • 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता जी की तीन बहनें आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाए।
  • 1000 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी।
  • 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला।
  • इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के सम्मान भी मिल चुके थे।
  • 1960 से 2000 तक एक दौर लता मंगेशकर के नाम रहा। अधूरी मानी जाती थीं।
  • सन 2000 के बाद से उन्होंने फिल्मों में गाना कम कर दिया
  • उनका आखिरी गाना 2015 में आई फिल्म डुन्नो वाय में था।

Related posts

कोरोना कहर के बीच नए वायरस ने बढ़ाई चिंता, मरीजों में नए लक्षण,RTPCR टेस्ट में नहीं पकड़ा रहा नया म्युटेंट

MP SIDHI NEWS TEAM

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे Twitter के अगले CEO, सह संस्थापक जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

असम समेत पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता, कई इमारतों में पड़ी दरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!