27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने बीमार युवती से छेड़छाड़ की

ग्वालियर झाड़-फूंक से इलाज का दावा करने वाले तांत्रिकों द्वारा नाजायज हरकत किया जाना आम बात हो गई है। अब ग्वालियर में तांत्रिक ने मौका पाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर तांत्रिक ने साया होने का बहाना बनाकर वहां से भाग निकला। घटना कोटेश्वर कॉलोनी की है। घटना की शिकायत परिजनों ने ग्वालियर थाने में की है। पुलिस ने ढोंगी बाबा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तांत्रिक पकड़ा नहीं गया है।

उपनगर ग्वालियर के कोटेश्वर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती कुछ समय से बीमार चल रही है। युवती के स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ गया है और किसी भी डॉक्टर की दवा से आराम नहीं मिल रहा था, तभी एक परिचित ने उसे तांत्रिक वीर सिंह भगतजी का नाम बताया और उनसे झाड़ फूंक कराने पर आराम पड़ने की बात कही। जब युवती के परिजन ने तांत्रिक से संपर्क किया तो तांत्रिक ने उसके घर पर आकर झाड़ फूंक करने की बात कही और रविवार सुबह उसे झाड़ने आए। इसके बाद शाम पांच बजे भी वह उसे झाड़ने आया तो परिजनों से उसने बाहर जाने का कहकर झाड़ फूंक करने के लिए कहा।

इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने लगाा

तांत्रिक की बात मानकर परिजन दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर झाड़ फूंक करने के बाद तांत्रिक ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पहले युवती को लगा कि यह उसके इलाज का तरीका होगा। कुछ मिनट तक वह सहन करती रही, लेकिन जब उसकी हरकत बढ़ गई तो युवती ने विरोध किया, लेकिन तांत्रिक धमकाने लगा। युवती ने शोर मचा दिया।

भूतनी का साया बताकर भाग गया

युवती को शोर मचाते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो तांत्रिक भागते हुए कहता गया कि इस पर किसी बड़ी भूतनी का साया है। यह मेरे हाथ से बाहर है। जब परिजन अंदर पहुंचे तो युवती ने छेड़छाड़ की पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। ग्वालियर थाना में पदस्थ SI प्रीति शर्मा का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक वीर सिंह भगतजी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

मुस्लिम कव्वाल ने मोदी योगी का नाम लेकर हिंदुस्तान को मिटाने की बात कही

MP SIDHI NEWS TEAM

पेपर लीक होने के मामलें में मंत्री राजपूत का बयान- मुझे और परिवार को बदनाम कर रहा विपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

JNVST 2021: मध्य प्रदेश के लिए 26 सितंबर को होगी परीक्षा, कुल 47,360 विद्यार्थियों का होगा चयन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!