23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

“इतना सत्ता प्रेम क्यों! बेमतलब आग में झुलस जाएंगे”-राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ एफआई आर दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें सख्त लहजे में चेताया है।

दरअसल, ग्वालियर में पुतला दहन कर रहे कांग्रेसियों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज होने का मामला गरमा गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुतला बुझाने के दौरान एक एसआई बुरी तरह झुलस गए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का ट्वीट सामने आया है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि “पुतला जलाना अपराध नहीं है। मद्रास एवं अन्य हाईकोर्ट यह न्यायिक दृष्टांत दे चुके हैं। पुलिस कर्मचारी अपने राजनीतिक आकाओं को वफादारी दिखाने के चक्कर में सत्ता पक्ष के पुतले नहीं जले, इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लेते हैं।” विवेक तन्खा ने सीधे मध्य प्रदेश के डीजीपी को इंगित करते हुए लिखा है कि “इतना सत्ता प्रेम क्यों! बेमतलब आग में झुलस जाएगे।”

ये है पूरा मामला

दो दिन पहले ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने को लेकर कांग्रेसियों ने फूल बाग में गांधी प्रतिमा के सामने धरना शुरू कर दिया था और उसके बाद पड़ाव चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया था। पुतला जलाने और बुझाने के दौरान सब इंस्पेक्टर दीपेश गौतम आग से बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद पुलिस ने एसआई की हत्या के प्रयास में 6 लोगों को नामजद करते हुए 12- 13 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार भी कर लिया। प्रदेश में शायद यह पहला ऐसा मौका है जब किसी राजनीतिक दल के द्वारा पुतला दहन के कार्यक्रम के खिलाफ इतनी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया हो।

Related posts

मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल,भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से छीन ली सत्ता

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय सिंह के इस सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!