28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

लाशों पर सियासत : पन्ना की रुंज नदी में तैरती दिखीं लाशें, कमलनाथ ने पूछा सरकार से सवाल

पन्ना की रूंझ नदी में तैरते मिले शवों पर राजनीति शुरू हो गई है। शवों के नदी में मिलने की जानकारी जैसे ही मीडिया के जरिये बाहर आई , कांग्रेस  ने तत्काल मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर निशाना साधा।पन्ना की इस घटना पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि यह बेहद गंभीर मामला है। गाँवों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो चली है। शवों के मामले की सरकार तत्काल जांच करवाएं । 

यूपी और बिहार में गंगा नदी में लाशों के सैलाब के बाद अब मध्य प्रदेश की रुंज नदी में कुछ लाशें बहती दिखीं तो हड़कंप मच गया। गांव वाले कह रहे हैं कि कई लाशें हैं. कुछ पानी के ऊपर और अंदर न जाने कितनी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सिर्फ दो ही शव होने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है ये लाशें कोविड पेशेंट्स की नहीं हैं बल्कि सामान्य मौत हुई थी।

पन्ना जिले से बहने वाली केन की सहायक नदी रुंज में लाशें बहती दिखीं। जिसने भी देखा एकदम ठिठक गया। सबके जहन में गंगा में बह रहा लाशों का ढेर ताज़ा हो आया। लोग ये सोच कर सिहर उठे कि कहीं ये लाशें भी कोरोना पेशेंट्स की तो नहीं। ये लाशें पन्ना जिले के नन्दनपुर गांव के पास नदी किनारे तैरती दिखीं। ये शव किनारे लग गए हैं।

घबरा हैं गांव लोग
गांव वालों का कहना है कि कुछ शव पानी के ऊपर हैं और अंदर कितने हैं पता नहीं। एक ग्रामीण ने बताया कि 6 से अधिक लाश से उसने बहती हुई देखी हैं। ग्रामीणों ने बताया नदी में वे अब निस्तार नहींं कर पा रहे हैं। 3 से 4 दिन हो गए हैं लेकिन इन लाशों की सुध लेने कोई नहीं आया। रुंज नदी मुख्यतया पन्ना जिले की सीमा में ही बहती है। संभव है ये मृतक पन्ना जिले के ही होंगे।

कमलनाथ ने शिवराज से किया सवाल
दरअसल पत्र जिले की रूंझ नदी में शवों के तैरते मिलने की खबर के बाद कांग्रेस को मुद्दा मिल गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने एक के बाद एक दो ट्वीट किये। उन्होंने शवों के मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। पन्ना की इस घटना पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने पूछा शिवराज जी, अभी तक उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में बहते शवों की तस्वीरें हम देख रहे थे और अब मध्य प्रदेश में भी पन्ना जिले के नंदनपुर में रुंंझ नदी में शव बहनें की दर्दनाक तस्वीरे सामने आयी हैं ? यह बेहद गंभीर मामला है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो चली है। इस पूरे मामले की सरकार तत्काल जांच करवाये और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करें।

कमल नाथ के ट्वीट के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर सामने आये उन्होंने लिखा – कमलनाथ जी, आपको बुढ़ापे में तो झूठ बोलने में शर्म आनी चाहिए । जिस घटना का आप जिक्र कर रहे हैं उसका कोरोना से कोई संबंध नहीं है जिस बीमारी के कारण इन लोगों की मृत्यु हुई है, उस बीमारी के शवों को पानी में बहाने की वहां परंपरा है आप समाज में डर पैदा करके क्या हासिल करना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर यहीं नहीं रुके , उन्होंने इसके बाद फिर ट्वीट किया , और ये ट्वीट सुबूतों के साथ किया जिसमें कलेक्टर, एसपी का प्रतिवेदन, मृतकों के परिजनों का हलफनामा सबकुछ था। इसमें 6 नहीं 2 शव मिलने की बात कही गई और कहा गया कि परंपरा का निर्वाह करते हुए बुजुर्गों को परिजनों द्वारा जलसमाधि दी गई। उनका कोरोना से कोई सम्बन्ध नहीं है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कमल नाथ से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

रूंझ नदी में अभी तक 2 शव मिले हैं जिनका कोरोना से कोई संबंध नहीं-धर्मराज मीना पन्ना एसपी

पन्ना की रूंझ नदी में तैरती मिले शवों के बारे में पन्ना एसपी धर्मराज मीना का कहना है कि रूंझ नदी में अभी तक की तहकीकात में 2 शव मिले हैं, जिनका कोरोना से कोई संबंध नहीं है। ये शव गांव के ही बुजुर्गों के हैं जिनको उनके ही परिजनों ने जल समाधि दी थी। रूंझ नदी में पानी का बहाव कम होने के कारण शव तैरते हुए मिले हैं जिनके शव मिले हैं उनकी पहचान भी कर ली गई है।

Related posts

नगरीय निकाय चुनाव : सरकार का यू-टर्न, वापस लिया अध्यादेश

MP SIDHI NEWS TEAM

बीजेपी नेता मिश्रीचंद गुप्ता व अन्य सदस्यों की जमानत खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!