28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

3 फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के आदेश 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होने के चलते सरकार ने अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर कल 3 फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के आदेश दिए हैं लेकिन हिदायत दी है कि ये संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही किया जाये।

महिला एवं बाल विकास संचालक द्वारा पिछले दिनों सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किए गए थे। आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को 31 जनवरी 2022 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।

आज बुधवार 2 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने  एक नया आदेश जारी किया।  विभाग के संचालक डॉ रामराव भोंसले के हस्ताक्षर से सभी जिला कलेक्टर्स को सम्बोधित आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 3 फरवरी गुरुवार से किया जाये। गौरतलब है कि 1 से 12 तक के स्कूलों को भी सरकार ने 1 फरवरी से खोल दिया है।

Related posts

नकली पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले बंटी-बबली पुलिस गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

छात्रों के लिए आखरी मौका, अंकसूची में जल्द करा लें सुधार, नष्ट होंगे ये दस्तावेज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!